बीएन राव समर्थक रक्षक मोर्चे के अनिल मिश्रा के सामने पुलिस का सरेंडर
देखिए एफआईआर के बाद पुलिस कैसे पलटी_आखिर क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी
एंकर-ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब डॉ भीमराव अंबेडकर पर विवादित टिप्पणी देने वाले हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा आज अपनी गिरफ्तारी देने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। दरअसल एडवोकेट अनिल मिश्रा ने डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद उनके खिलाफ क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज की गई। इस घटना के बाद आज खुला चैलेंज देकर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा और हिंदू महासभा सहित विभिन्न सवर्ण संगठन लामबंद होकर एसपी कार्यालय पहुंच गए यहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। गिरफ्तारी देने पहुंचे हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने कहा कि वह अपने बयान पर कायम है और उन्होंने अंबेडकर के खिलाफ कोई भी गलत टिप्पणी नहीं कि उन्होंने जो कुछ कहा है सच कहा है इस घटना के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं 15 अक्टूबर को यहां भीम आर्मी ने उनके घर में आकर लाखों जूते फेंकने की बात कही है। वह भीम आर्मी से सामना करने के लिए तैयार हैं उनके साथ रक्षक मोर्चा तमाम संगठन भी आर पार की लड़ाई के मूड में है… आपको बता दें कि भीम आर्मी और ओबीसी महासभा लगातार एडवोकेट अनिल मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं और उनके विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं… इसे लेकर पुलिस का कहना है कि अनिल मिश्रा का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया था उन्होंने नोटिस का उचित जवाब नहीं दिया जिसके बाद उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है उन्होंने कलेक्टर के आदेश का वायलेशन किया था इसके कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है हालांकि अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है ,क्योंकि मामले की जांच जारी है. वहीं पुलिस इस घटना के बाद एक्टिव मूड में है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर रखी जा रही है क्योंकि अनिल मिश्रा के भीमराव अंबेडकर पर दिए हुए बयान के बाद उनके साथ एक तरफ ब्राह्मण महासभा करणी सेना जैसे संगठन खड़े हुए हैं, इसके अलावा हिंदू महासभा का भी डॉक्टर अनिल मिश्रा को समर्थन मिला हुआ है। वहीं दूसरी तरफ अनिल मिश्रा के खिलाफ भीम आर्मी ओबीसी महासभा सहित अन्य दलित संगठन लामबंद है और सोशल मीडिया पर लगातार दोनों पक्षों की ओर से बयान बाजी जारी है ग्वालियर में वर्ग संघर्ष की स्थिति कभी भी निर्मित हो सकती है।
बाइट- अनिल मिश्रा पूर्व अध्यक्ष हाई कोर्ट बार एसोसिएशन
बाइट- अमित दुबे अध्यक्ष रक्षक मोर्चा
बाइट-जयराज कुबेर,एडिशनल एसपी, ग्वालियर
