भाजपा जिलाध्यक्ष की लोकायुक्त में शिकायत_10 साल से जारी अवैध ठेके पर उठे सवाल

जयप्रकाश ने जयप्रकाश के खिलाफ लोकायुक्त में कर दी शिकायत…

अंचल का सबसे बड़ा शिक्षण संस्थान फिर विवादों में घिरा

देखिए पूरी खबर क्या है मामला

भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया का जीवाजी विश्वविद्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा

राजनीतिक रसूख के दम पर जीवाजी विश्वविद्यालय पर जमाया कब्जा

दस साल से सिक्योरिटी एजेंसी का ठेका बरकरार

भाजपा जिलाध्यक्ष की सिक्योरिटी एजेंसी के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत

जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति रजिस्ट्रार भी फर्जीवाड़े में शामिल

गार्डों की सैलरी इंक्रीमेंट बोनस सब हजम कर गई शर्मा सर्विसेज सिक्योरिटी एजेंसी

भारतीय जनता पार्टी  ग्वालियर जिले के अध्यक्ष हैं जयप्रकाश राजौरिया

शिकायतकर्ता द्वारा हर स्तर पर शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं

सत्ता संगठन के रसूख के दम पर दस सालों से जारी है सिक्योरिटी एजेंसी का ठेका

अपने काले कारनामों को लेकर जीवाजी विश्वविद्यालय का पुराना इतिहास

बड़ा सवाल- क्या भाजपा अपने जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई करेगी

 

सत्ता के आगे सारे नियम कानून संस्कार और ईमानदारी धरी की धरी रह जाती है बचता है तो निजी स्वार्थ और बेहिसाब पैसा यही हुआ है ग्वालियर चम्बल संभाग की सबसे बड़े शिक्षण संस्थान जीवाजी विश्वविद्यालय में। अपने राजनीतिक रसूख और पद का दुरूपयोग करके विश्व की सबसे संस्कारी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया द्वारा अवैध सिक्योरिटी एजेंसी चलाई जा रही है। यही नहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने रसूख का इस्तेमाल करके जीवाजी विश्वविद्यालय में अवैध रूप से ठेके लिए और राजनीतिक रसूख के दम पर पिछले दस सालों से लगातार जीवाजी विश्वविद्यालय की सिक्योरिटी का जिम्मा सम्हाले हुए हैं। गौरतलब है कि जीवाजी विश्वविद्यालय अपने काले कारनामों और भ्रष्टाचार को लेकर पहले भी विवादों में रहा है। किंतु इस बार के खुलासे ने जीवाजी विश्वविद्यालय में होने वाले राजनीतिक दखल का पर्दाफाश कर दिया है। यही वजह है कि इस विश्वविद्यालय के तमाम कुलपति सत्ता संगठन से नजदीकियों के चलते अपनी मनमानी करते रहे हैं। शर्मा सर्विस सिक्योरिटी एजेंसी के नाम से जीवाजी विश्वविद्यालय में दस वर्षों तक लगातार ठेका लेने वाले जयप्रकाश राजौरिया और उनके साझेदारों का फर्जीवाड़ा इसी बात से साबित होता है कि इस एजेंसी द्वारा लगाए गए सिक्योरिटी गार्ड्स ने ट्रेनिंग तक नहीं ली और इसलिए शर्मा सर्विसेज सिक्योरिटी इन्हें पीएफ बोनस और तनख्वाह तक देने में आनाकानी करती है। ये सभी आरोप आरटीआई कार्यकर्ता जयप्रकाश मौर्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजौरिया पर लगाए हैं। उनका ये भी कहना है कि बिना किसी टेंडर और प्रकाशन के दस साल तक राजौरिया की कंपनी को सिक्योरिटी का ठेका दिया जाना पूरे जीवाजी विश्वविद्यालय प्रबंधन को भ्रष्ट आचरण को उजागर करता है

भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया की द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय में अवैध ठेके लेने के मामले में आरटीआई कार्यकर्ता और पत्रकार जयप्रकाश मौर्य द्वारा लोकायुक्त में शिकायत की गई है। अब देखना होगा कि लोकायुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई कर पाता है या फिर जीवाजी विश्वविद्यालय की तरह राजनीतिक रसूख के आगे लोकायुक्त भी दम तोड़ देगा।

 

देखिए बड़ा खुलासा अगले अंकों में जारी….

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM