Headlines

SIR केंद्रीय बजट और अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस वरिष्ठ और पूर्व नेता प्रतिपक्ष का सरकार पर हमला,

लोकसभा में विपक्ष के साथ भेदभावपूर्ण रवैया,

SIR भी जनता की समझ के बाहर।

मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री अजय सिंह राहुल भैया अंचल के तीन दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट,लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव और SIR को लेकर बयान दिया।

वीओ- अजय सिंह ने केंद्रीय बजट को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का बजट हो चाहे घोषणा हो,यह सिर्फ लुभाने की चीज होती है,हकीकत और जमीन स्तर पर कुछ नहीं होता है।उन्होंने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कहा की यह इतिहास में तीसरी चौथी बार है जब लोकसभा स्पीकर के खिलाफ इस तरह से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया,स्पीकर विधानसभा का हो या राज्यसभा का या लोकसभा का हो,विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए उन्हें उनका पर्याप्त समय और सुरक्षा देनी चाहिए,जो नहीं दी जा रही है।इसलिए यह अ विश्वास प्रस्ताव आया है।इसके साथ ही उन्होंने SIR को लेकर कहा कि एसआईआर पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे हैं,पूरे मध्य प्रदेश के बारे में तो नहीं जानता हूं लेकिन मेरे क्षेत्र में जिले में कह सकता हूं कि किस तरह की हरकतें हो रही है,जो आदमी उस क्षेत्र में रहता नहीं है वह फॉर्म 07 भरकर 200 ढाईसौ के नाम काटने के आवेदन दे रहा है,कितने कटते हैं यह समय बताएगा लेकिन यह पूरी प्रक्रिया में एक प्रश्न चिन्ह लगता है।कांग्रेस अपने-अपने स्तर पर निपट रही है हम अपने क्षेत्र में निपट रहे है।

बाइट -अजय सिंह -पूर्व नेता प्रतिपक्ष MP कॉन्ग्रेस

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM