ग्वलियर में नकली पुलिस इंस्पेक्टर के ठगी के जाल में फँसकर करोड़ों गँवाए, जानिए क्या है मामला
ग्वालियर में एक नकली सब इंस्पेक्टर द्वारा आधा सैंकड़ा से ज्यादा चार पहिया वाहन ट्रक और ट्रैक्टरों को सरकारी विभागों में लगाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे 40 से अधिक फरियादियों ने अपने साथ हुई इस बड़ी ठगी की शिकायत पुलिस में की है। गौरतलब है कि ग्वालियर निवासी हिमाचल शर्मा ने खुद को एसपी ऑफिस ग्वालियर में पदस्थ बताते हुए 40 से ज्यादा लोगों के वाहनों को किराए पर शासकीय विभागों में लगवाने का झांसा देकर आधा सैकड़ा वाहनों को गायब कर दिया। एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ितों का कहना है कि उनसे हिमाचल शर्मा द्वारा बाकायदा एग्रीमेंट कराया गया और गाड़ी लगने के बाद अपर कलेक्टर डिप्टी कलेक्टर और उड़न दस्ता राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की नेम प्लेट लगवा कर फोटो भेजे गए। इसके बाद उन्हें भरोसा हो गया कि उनकी गाड़ी शासकीय विभागों में ही लगाई गई है। पुलिस के मुताबिक हिमाचल शर्मा के खिलाफ एफआईआर कर दी गई है पुलिस टीमें में हिमाचल शर्मा की तलाश में लगी हुई हैं जल्द ही हिमाचल शर्मा को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
