ग्वालियर के नवग्रह मंदिर स्थापना में पहुँचे कथावाचक संत देवकी नंदन ठाकुर ने उठाई सनातन बोर्ड की मांग
डबरा में नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह मंदिर सनातन संस्कृति को नई ऊर्जा देने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जो भी युवा इस मंदिर और ऐसे आयोजनों से जुड़ेंगे, वे सनातन धर्म की मूल भावना और गौरव को पहचानेंगे।
मंच से संबोधित करते हुए देवकीनंदन ठाकुर ने “सनातन बोर्ड” बनाए जाने की बात भी कही। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि सनातन बोर्ड का गठन समय की आवश्यकता है और यह अवश्य बनना चाहिए।
आपको बता दें कि नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का यह कार्यक्रम आज से 20 फरवरी तक आयोजित होगा। पहले दिन कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिवपुराण कथा का शुभारंभ किया गया।
बाइट 1: देवकीनंदन ठाकुर, कथा वाचक।
