CAIT का भारतीय व्यापार महोत्सव दिल्ली में_दो लाख से ज्यादा उद्योगपति व्यापारी होंगे शामिल

पीएम नरेन्द्र मोदी के आत्म निर्भर भारत के सपने को साकार कर रहा कैट,
कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा भारतीय व्यापार महोत्सव का आयोजन,
1 मई से 4 मई तक दिल्ली के भारत मंडपम में दो लाख लोग करेंगे शिरकत।

ग्वालियर पहुँचे दिल्ली के चांदनी चौक के सांसद और कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने ग्वालियर के उद्योग पति और व्यापारियों को भारत मंडपम में होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया है। कैट द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्त्वाकांक्षी योजना वोकल तो टू लोकल लोकल टू ग्लोबल से लेकर आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया। दिल्ली के भारत मंडपम में 1 में से 4 में तक होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव में देश भर के दो लाख से ज्यादा उद्यमी शिरकत करेंगे। इस ऐतिहासिक भारतीय व्यापार महोत्सव में देश भर के व्यापारी उद्योगपति 2000 से ज्यादा स्टॉल लगाएंगे। खंडेलवाल के मुताबिक इस महोत्सव से स्थानीय व्यापारियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। गौर तलब है कि व्यापारियों के हित में वर्षों से कार्यरत संस्था कनफेडरेशन का ऑल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा पहली बार राष्ट्रीय आयोजन किया जा रहा है। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेंद्र जैन ने बताया कि स्वदेशी को लेकर बड़ा प्रयोग भारत मंडपम में हो रहा है, इस महोत्सव के माध्यम से हमारा प्रयास है कि स्वदेशी के अधिक से अधिक स्टॉल मध्यप्रदेश के हों और स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा मिले।

बाइट-: भूपेंद्र जैन (राष्ट्रीय संगठन मंत्री कैट)
बाइट-: प्रवीण खंडेलवाल (राष्ट्रीय महामंत्री कैट एवं सांसद दिल्ली)

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM