Headlines

गंदे सेनेटरी पैड को लेकर सोसाइटी में मचा बवाल_पुलिस हैरान रहवासी परेशान

Please follow and like us:
Pin Share

ग्वालियर की पॉश सोसाइटी में गंदे सेनेटरी पैड ने फैलाई सनसनी

पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल_किसने फेंके यूज्ड सेनेटरी पैड 

एंकर- ग्वालियर की एक हाउसिंग सोसायटी में देर रात बवाल मच गया। यह बवाल जिस कारण से मंचा उसने आम से लेकर खास,यहाँ तक कि पुलिस को भी हैरान कर दिया।मामला इतना बढ़ गया की बात थाने तक पहुंच गई। देर रात हुए इस हंगामे के बाद बवाल कराने वाले अज्ञात चेहरे की तलाश में पुलिस जुट गई है।

 

वीओ- दरअसल ग्वालियर के जनकगंज थाना इलाके में बालाजी हाउसिंग सोसायटी है, जहां देर रात बवाल हो गया,बवाल की जो वजह सामने आई है उसने सबको हैरान कर दिया है,क्योंकि यह बवाल यूज्ड सैनिटरी पैड्स को लेकर हुआ। सोसायटी के बी ब्लॉक में रहने वाले फर्स्ट सेकंड और थर्ड फ्लोर के रहवासी इन यूज्ड सैनिटरी पैड्स से परेशान है,बीते 5 महीने से कोई अज्ञात 15 से 20 दिन के अंतराल में ऊपर से नीचे की ओर इन्हें फेक रहा है जो लोगों के फ्लैट के दरवाजों पर गिर रहे हैं। इससे परेशान होकर देर रात बी ब्लॉक सोसायटी में रहने वाली सभी महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया,सूचना मिलने पर जनकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लगभग 1 घंटे तक बिल्डिंग में यूज्ड सैनिटरी पैड्स फेकने वाले अज्ञात चेहरे की खोजबीन जारी रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। ऐसे में हाउसिंग सोसायटी की सभी महिलाओं ने लिखित शिकायती आवेदन जनकगंज थाना पुलिस को दिया है। पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया है कि महिला पुलिसकर्मियों के जरिए जल्द से जल्द बवाल कराने वाले अज्ञात चेहरे की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बाइट- पूजा अरोरा- रहवासी महिला

बाइट- रश्मि अग्रवाल रहवासी महिला

Please follow and like us:
Pin Share