मासूम बच्चे पर गौवंश का जानलेवा हमला,
सीसीटीवी में नजर आई दिल दहला देने वाली घटना।
ग्वालियर में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और अब आवारा पशु मासूम बच्चों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला ग्वालियर के त्यागी नगर का है जहां कोचिंग जा रहे एक 6 वर्षीय मासूम को गाय ने बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना के सीसीटीवी फुटेज जब सामने आए तो देखने वालों का दिल दहल गया कि किस तरह से गाय ने बच्चे को सींगों से बार-बार घसीटा लोगों के हटने पर भी गाय नहीं हटी और काफी देर तक बच्चों को मारती रही। आज ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दौरा है और उनके रूट पर एक भी आवारा पशु आपको नजर नहीं आएगा लेकिन शहर के गली मोहल्लों में आवारा पशु आपको बहुत आयात में मिल जाएंगे जो लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। बड़ा सवाल यह है की क्या नेताओं और अफसर की जान आम जनता की जान से ज्यादा कीमती है या फिर नगर निगम और जिला प्रशासन आम जनता की जान की कोई कीमत नहीं समझता और यही वजह है की ग्वालियर की सड़कों पर आवारा मवेशियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
