मध्यप्रदेश शासन का अनुगूँज महोत्सव से शासकीय विद्यालयों के छात्रों को मिला कला का मंच
देखिए खास वीडियो
ग्वालियर। खुले मंच पर तलवारबाजी की प्रेक्टिस कर रहे यह बच्चे एक ऐसे तबके से आते हैं जहाँ कला संगीत की सोचना तो दूर पढ़ने के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है, तबले पर अपने नन्हें हाथों की थाप दे रहे यह बच्चे उसे गरीब और वंचित वर्ग से आते हैं जहां 2 जून की रोटी भी काफी मुश्किल से मुहैया होती है। ऐसे ही निर्धन और वंचित छात्रों को कला और संस्कृति का मंच देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के माध्यम से अनुगूँज महोत्सव प्रारंभ किया है। अनुगूँज शासकीय स्कूलों के बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अनोखा मंच है जहाँ महंगी आर्ट्स क्लास में जाने से वंचित बच्चों को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान किया जाता है। शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक दीपक पांडे के मुताबिक इस मंच के माध्यम से छात्रों की प्रतिभा को की आयाम मिलते हैं। हमारे शिक्षक और राष्ट्रीय स्तर के गुरू इन बच्चों को तैयार करते हैं जिससे इन्हें कला और संस्कृति मनोरंजन के क्षेत्र में कार्य करने और देश प्रदेश का नाम रोशन करने का मौका मिलेगा।
अनुगूँज महोत्सव में कला संस्कृति और देशभक्ति का नजारा पेश करेंगे छात्र छात्राएँ।

मध्यप्रदेश सरकार के अंतर्गत आने वाले लोक शिक्षण विभाग द्वारा पिछले चार साल से बच्चों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर का मंच देने हेतु यह नवाचार काफी सराहा जा रहा है। शासकीय स्कूलों के छात्र छात्राओं को इसका इंतजार भी रहता है। यही वजह है कि ग्वालियर चम्बल अंचल से आने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएँ पिछले 15 दिन से प्रेक्टिस कर रहे हैं जिससे वे अपनी कला का प्रदर्शन कर अपने शहर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें और इस क्षेत्र में अपना परचम फहरा सकें।
