Headlines

माँ के प्रेमी ने किया प्रताड़ित तो नाबालिग किशोरी ने पिया तेजाब_मौत

अपनी माँ के प्रेमी की शिकार नाबालिग ने दी अपनी जान,

प्रताड़ना से तंग आकर पी लिया तेजाब

ग्वालियर में मां के प्रेमी द्वारा दी जाने वाली प्रताड़ना व मारपीट से तंग आकर नाबालिग ने तेजाब पीकर जान दी थी।पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल करने के बाद मृतिका के मरने से पहले दिए गए बयान और तथ्य के आधार पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मानपुर स्थित मल्टी में 21 सितंबर 2025 का है. यहां 15 वर्षीय सोनम जाटव की तबीयत खराब हो गई थी। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर पता चला कि उसने तेजाब गटका था। इसका पता चलते ही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और नाबालिग से पूछताछ कर बयान लिए तो पता चला कि हसनपुरा बिजौली निवासी अनिल जाटव द्वारा प्रताड़ित करने और मारपीट से तंग आकर तेजाब गटका था। बयान देने के बाद उपचार के दौरान सोनम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की और अब आरोपी अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।बताया गया है कि मृतका की मां का विवाह छिंदवाड़ा के युवक के साथ हुआ था। दो बच्चे होने के बाद मां ने उसे छोड दिया और बिजौली निवासी अनिल जाटव से प्रेम प्रसंग होने पर उसके साथ रह रही थी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी है.

बाइट – सुमन गुर्जर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM