भ्रष्ट सिस्टम के सताए किसान ने दी आत्मदाह की चेतावनी_ चिलचिलाती धूप में दंडवत कर निगमायुक्त से लगाई गुहार
भ्रष्ट सिस्टम से परेशान अन्नदाता ने दी आत्मदाह की चेतावनी,
पीड़ित किसान पिछले पांच साल से लगा रहा अधिकारियों के चक्कर,
निगमायुक्त से लेकर कलेक्टर तक ने नहीं सुनी किसान की गुहार,
किसान के खेतों में सीवर के गंदे पानी से बेटी हुई बीमार,
नगर निगम के अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप।
एंकर- मध्य प्रदेश की ग्वालियर नगर निगम ने बीते 5 साल में जब एक किसान की समस्या का निराकरण नहीं किया तो किसान भीषण गर्मी में दंडवत करते हुए नगर निगम मुख्यालय जा पहुंचा और अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान नगर निगम के लापरवाह और तानाशाह अधिकारी पीड़ित किसान पर भड़कते हुए भी नजर आए. मामला निगम कमिश्नर के पास पहुंचा तो उन्होंने अन्नदाता की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
वीओ- ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब निगम अधिकारियों से पीड़ित एक अन्नदाता (किसान)दंडवत होकर पहुंचा और अपनी समस्या के निराकरण करने की गुहार लगाई, दरअसल पुरानी छावनी स्थित न्यू ISBT बस स्टैंड के पीछे किसान लोकप्रिय सिंह तोमर के खेत हैं लेकिन वो पिछले 5 सालों से नगर निगम की लापरवाही के कारण अपने खेतों में खेती नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि सीवर का पानी उनके खेत में बीते 5 सालों से छोड़ा जा रहा है, जिसकी उन्होंने नगर निगम, कलेक्टर और CM हेल्पलाइन तक में शिकायतें की है लेकिन आज तक उनकी समस्या का कोई निराकरण नहीं हो सका है, इसलिए लोकप्रिय सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों को उनकी गलती का एहसास करने के लिए गांधीवादी तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया, लोकप्रिय सिंह तोमर दंडवत होकर भारी गर्मी में नगर निगम मुख्यालय में चल रही जनसुनवाई में पहुंचे ओर उन्होंने निगम के अधिकारियों को दंडवत होकर प्रणाम किया और समस्या के निराकरण के लिए गुहार लगाई, मौके पर ही निगम आयुक्त संघ प्रिय तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को किसान की मदद करने के निर्देश दिए…
पीड़ित किसान का आरोप है कि सीवर का पानी उनके खेत में रोकने की एवज में नगर निगम के अधिकारी रिश्वत में रुपए की डिमांड कर रहे हैं लेकिन उन्होंने रुपए देने से साफ मना कर दिया है इसलिए 5 सालों से लगातार उनके खेत में सीवर का पानी आ रहा है।
बाइट- लोकप्रिय सिंह तोमर
पीड़ित किसान
बाइट- संघ प्रिय गौतम
नगर निगम आयुक्त ग्वालियर।
