देखिए कलेक्टर देर रात क्यों पहुँची कंट्रोल कमांड ऑफिस
क्या ग्वालियर में एक बार फिर से होगा ब्लैक आउट
एंकर – जैसलमेर में पाकिस्तानी हमले के बाद भारत पाक तनाव के बीच ग्वालियर जिला अलर्ट मोड पर आ गया है। महाराजपुर स्थित एयरबेस और बीएसएफ का मुख्यालय होने के चलते मध्य प्रदेश का ग्वालियर जिला बहुत महत्वपूर्ण है। ग्वालियर में इन हालातों के बीच स्मार्ट सिटी के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने आपदा प्रबंधन की स्थिति को परखने और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय और जिले के सभी एसडीएम मौजूद रहे। बैठक के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान का कहना है कि युद्ध जैसी आपात स्थिति में लोगों को अलर्ट किया जा सके इसको लेकर एसडीएम स्तर जिम्मेदारियां दी गई है। सभी अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट सायरन तैनात करेंगे और इसकी मॉनीटरिंग भी करेंगे। कलेक्टर रुचिका चौहान का यह भी कहना है कि सीनियर लेवल से निर्देश मिलने पर ब्लैकआउट कदम भी उठाया जा सकता है। हालात की समीक्षा करते हुए स्कूल कॉलेज बंद किए जाने पर आगे निर्णय लिया जाएगा। वहीं आपातकाल के दौरान शासकीय और निजी अस्पतालों की व्यवस्था एम्बुलेंस फायर ब्रिगेड की उपलब्धता को भी ध्यान में रखा जा रहा है कलेक्टर रुचिका चौहान का यह भी कहना है कि मॉक ड्रिल के दौरान हमने आपदा से निपटने जरूरी व्यवस्थाओं को परखा था। ऐसे में जो कुछ कमियां नजर आई है उन्हें भी जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि युद्ध जैसी आपदा के समय लोगों को सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सके।
