सालों से चल रहे मदरसे में अवैध रूप से रखी मासूम बच्चियों का रेसक्यू
बाल कल्याण अधिकार संरक्षण आयोग ने किया खुलासा
ग्वालियर के एजी ऑफिस इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने झांसी रोड थाना अंतर्गत आने वाले एक मदरसे पर छापामार कार्रवाई की। बता दें कि यहाँ अंजुमन इस्लाहे मुशायरा कमेटी द्वारा मदरसा दारुल उल कुरान के नाम से मदरसा संचालित है। बाल अधिकार की अध्यक्ष निवेदिता शर्मा के मुताबिक इस मदरसे की शिकायत मिली थी कि यहाँ अवैध रूप से बच्चों को रखा गया है। जिसके बाद यहाँ किए गए निरीक्षण में तमाम सारी खामियां मिलीं हैं। यहाँ कुछ बच्चे और बच्चियां मिली हैं जिन्हें सुरक्षा के मद्देनजर CWC की निगरानी में सौंप दिया है मदरसा संचालकों द्वारा बच्चों की जानकारी दी गई लेकिन बच्चियों की जानकारी को छुपाया गया। जो मदरसे में एक कमरे में बंद मिलीं। वहीं उनका ये भी कहना है कि यहाँ स्कूली शिक्षा नहीं दी जा रही थी जबकि कुछ बच्चों ने स्कूल में रजिस्ट्रेशन होने की बात बताई है लेकिन वे भी कभी स्कूल नहीं गए हैं। यहाँ 22 बच्चों को अवैध रूप से रखा गया था जिनकी रहने खाने पढ़ने की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि इस संबंध में मदरसा संचालकों ने भी माना है कि कुछ खामियां हैं जिन्हें दूर कर लिया जाएगा। मदरसा संचालकों के मुताबिक यहां जो भी बच्चे रह रहे हैं वो अपने माता पिता की मर्जी से रह रहे हैं। कुछ बच्चों के पेरेंट्स भी मौके पर पहुँचे और उन्होंने बाल अधिकार संरक्षण आयोग के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद करार दिया है।
