ग्वालियर में अवैध मदरसे के खिलाफ हिन्दू संगठनों का हल्लाबोल,
भड़काऊ साहित्य मिलने पर कार्रवाई की माँग_जाँच एजेंसियाँ भी सतर्क
एंकर- ग्वालियर के एजी ऑफिस स्थित अवैध दारुल कुरआन मदरसे पर हिंदू संगठन का प्रदर्शन देखने के लिए मिला,संगठन के लोगो ने मदरसे के अंदर हिन्दू,यहूदी और ईसाई धर्म के खिलाफ शिक्षा देने वाली किताबे मिलने पर यह प्रदर्शन किया,इस दौरान जमकर नारेबाजी की,साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवैध मदरसे पर तालाबंदी करने की मांग उठाई है,संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 04 दिन में तालाबंदी नही हुई तो हिन्दू संगठन अवैध मदरसों पर खुद तालाबंदी करेंगे। अहम जानाकरी यह भी आई है कि मदरसे की गतिविधियों को लेकर जांच एजेंसियों द्वारा निर्माण, जमीन और फंडिंग से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।
वीओ- दरअसल शहर के एजी ऑफिस के पास दारुल कुरआन नाम से मदरसा अंजुमन इस्लाहे मुआशरा समिति द्वारा संचालित किया जा रहा है,शुक्रवार को मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ निवेदिता ने CWC की टीम के साथ मदरसे में ओचक निरीक्षण करते हुए दबिश दी थी।इस दौरान मौके पर 08 बच्ची,18 बच्चे जिनकी उम्र लगभग 04 से 14 साल थी।पूछताछ में बच्चों ने आयोग की अध्यक्ष को जो जानकारी दी उसके बाद पूरे कैम्पस का निरीक्षण किया गया,जहां किचिन में भारी गंदगी,टॉयलेट में गंदगी उनमें गेट न होना,बच्चियों की रहने की जानकारी छिपाने के साथ ही उन्हें एक बन्द चार दीवारी के कमरे में पतली चादर बिछाने ओढ़ने के लिए देना ,42 रजिस्टर्ड बच्चों को एक छोटे से हॉल में बदहाली में सोने के लिए मजबूर करने जैसी अन्य खामियां मिली थी।यहाँ तक कि रजिस्टर्ड 15 बच्चियो मेसे मौके पर 08 बच्चियां मिली कुछ को पीछे के दूसरे रास्ते से बाहर निकाल दिया गया।वहीं 18 बच्चे मिले थे।आयोग की अध्यक्ष के निर्देश पर 08 बच्ची 18 बच्चों को CWC के सुपुर्द किया गया।मौके पर आयोग द्वारा जब मदरसे की मान्यता,रजिस्ट्रेशन, बच्चों के वार्डन,प्रबंधन से जुड़े लोगों की जानकारी मांगी गई तो मौके पर मौजूद लोग वह भी पेश नही कर सके।हिन्दू संगठनों के पास इस बदहाली के साथ ही आयोग द्वारा अन्य धर्मों के खिलाफ शिक्षा देने से जुड़ी किताबे जब्त करने की जानकारी मिलने पर मदरसे के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया गया।ऐसे में राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती शुक्ला अपने प्रदेश पदाधिकारीयो औऱ संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मदरसे पर पहुंचे, जहां मदरसे के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया गया। भगवती शुक्ला का कहना है कि ऐसे अवैध मदरसों में अन्य धर्मों के खिलाफ मासूम बच्चों को भड़काऊ शिक्षा दी जाती है,बच्चे बच्चियो के साथ गलत काम किये जा रहे है।ऐसे में सरकार को तत्काल ऐसे मदरसों पर एक्शन लेते हुए ताला डालना चाहिए। यदि 04 दिन के अंदर मदरसे पर ताला नही डाला गया तो वह अपने सैंकड़ो हिन्दू कार्यकर्ताओ के साथ मदरसे पर तालाबंदी करेंगे।
बाइट- भगवती शुक्ला- राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सनातन सेना
