शहर के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ सतेंद्र सिंह भदौरिया की “संघर्ष से शिखर तक” का विमोचन,
असफलता से निराश युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणा दायक पुस्तक
ग्वालियर के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और समाजसेवी डॉक्टर सतेंद्र सिंह भदौरिया की जीवनी पर आधारित “संघर्ष से शिखर तक” पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह शहर के निजी होटल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पत्रकार समाज सेवी व्यवसाई शासन प्रशासन के अधिकारियों को मौजूदगी में हुए इस समारोह में ज्योतिषाचार्य डॉक्टर सतेंद्र सिंह भदौरिया के संस्मरणों को साझा किया। बता दें कि ग्वालियर चम्बल अंचल से लेकर सम्पूर्ण देश भर में अपने ज्योतिष विज्ञान से छाप छोड़ने वाले सतेंद्र सिंह ने अपने जीवन काल में पत्रकारिता व्यापार समाजसेवा गौसेवा से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं हैं। ज्योतिष विद्या को पाखंड मानने वालों के लिए ये पुस्तक एक जवाब है कि ज्योतिष विद्या केवल किताबी ज्ञान नहीं है यह सत्य सनातन संस्कृति द्वारा मानवजाति को प्रदान किया गया अनोखा उपहार है जो उस परमसत्ता ईश्वर को मानने वाले ही समझ सकते हैं। वहीं इस सवाल के जवाब में सतेंद्र भदौरिया कहते हैं कि राजनेताओं ने देश को बांट दिया। ये बहुत ग़लत और निंदनीय है हमारे धर्म में जातिवाद बढ़ता जा रहा है। अब देश में वोटबैंक की राजनीति के चलते वर्ग संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई है ये बेहद घातक वे कहते हैं कि इस समय जो पीढ़ी देश पर राज कर रही है उन्हें नहीं पता कि आजादी का क्या महत्व है।
वहीं दूसरी ओर लेखक कुलदीप सेंगर द्वारा लिखी गई “संघर्ष के शिखर तक” किताब के विषय में सतेंद्र भदौरिया से प्रेरित आधा सैंकड़ा से ज्यादा लोगों की कलम से लिखी गईं पंक्तियां युवाओं को प्रेरणा देंगी कि किस तरह एक आम आदमी अपने जीवन में व्याप्त परेशानियों चुनौतियों और रास्ते में आने वाले तमाम झंझावातों से उबर कर अपने मुकाम पर पहुँचता है और देश प्रदेश और समाज के लिए एक सकारात्मक सोच के साथ सम्मान अर्जित करता है। लेकिन इस सबके लिए आपको संघर्ष से शिखर तक पुस्तक पढ़ना चाहिए क्योंकि आपको तमाम ऐसे ज्योतिषाचार्य पंडित गुरू संत महात्मा मिलेंगे लेकिन वो एक नहीं मिलेगा जो आपसे कहे कि आप ईश्वर में विश्वास रखिए पाखंड में नहीं और ऐसे ही हैं ज्योतिषाचार्य डॉक्टर सतेंद्र सिंह भदौरिया जो कहते हैं करते हैं और अपने जीवन में उतारते हैं।
