बेटी नहीं वोट चाहिए_नेताओं की असलियत उजागर करती तस्वीर
ग्वालियर की डेढ़ साल की बेटी के इलाज में मदद से सरकार का इनकार,
सिंधिया तोमर से लेकर सभी नेताओं ने झाड़ा पल्ला
ग्वालियर के जनप्रतिनिधियों की असलियत आई सामने
वोट और सत्ता के लिए हजारों करोड़ की इमदाद बाँटने वाली संवेदनहीन सरकार की असलियत आई सामने
इन नेताओं को बेटी नहीं वोट चाहिए
मासूम नीलाक्षी के लिए नेताओं का संवेदनहीन रवैया उजागर
मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक लगाई मदद की अपील रिजेक्ट
शासन प्रशासन से नाउम्मीद पिता कर रहे क्राउड फंडिंग
SMA 2 बीमारी के लिए 15 करोड़ रूपए की आवश्यकता
भू माफियाओं और बदमाशों को संरक्षण देने वाले नेताओं को नहीं नन्हीं जान की परवाह
सरकार में जाति के आधार पर तय होती है मदद
CM कार्यालय से रिजेक्ट हुआ नीलाक्षी का सहायता आवेदन
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भी दिखाया ठेंगा_
विधानसभाध्यक्ष तोमर ने भी अनसुनी की बिटिया की गुहार
वोटबैंक की राजनीति से नीलाक्षी की जान खतरे में
जनता कर रही सहयोग_ रहनुमाओं की संवेदनहीनता पर खड़े हुए सवाल
मजबूर बेबस पिता धनतेरस पर बाजार में जनता से लगा रहा गुहार
मगर शर्म इन्हें (नेताओं) को नहीं आती
जनता के पैसे पर पलने वालों को जनता की नहीं परवाह
निज समाज के ठेकेदारों का भी कुत्सित चेहरा आया सामने
नेता अफसर समाजसेवियों की राजनीति का शिकार होगी निर्दोष नीलाक्षी
ये वो पिता है जिसकी बेटी कब तक जिएगी इसे नहीं पता हजारों की भीड़ भरे इस बाजार में इसकी सूनी निराश लेकिन उम्मीद भरी उदास आँखें उस एक व्यक्ति को खोज रही हैं जो इसकी बिटिया निलाक्षी के लिए फरिश्ता बन कर आ जाए और उसके इलाज में मदद कर दे। लेकिन वोट के लिए कुछ भी करने वाले नेताओं के इस देश में न तो इस मजबूर पिता के आँसुओं की कोई कीमत है और न ही इस नन्हीं सी नीलाक्षी की जान से किसी नेता को कोई हमदर्दी । हालांकि ग्वालियर चम्बल की हर जाति और समाज के मंचों से अपने खून के रिश्तों की दुहाई देने वाले महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं जो चाहें तो एक आवाज पर मासूम के लिए इलाज की व्यवस्था कर सकते थे लेकिन उन्होंने इस नीलाक्षी के परिवार को आश्वासन देकर चलता कर दिया। और वो बॉस भी जिनके सुपुत्र वीडियो कॉल पर हजारों करोड़ों की हवाला डील करते हैं लेकिन उन्हेंं भी इस मासूम का दर्द नजर नहीं आता। वहीं दूसरी ओर वो मंत्री और सांसद भी हैं जिनके नाम पर भू माफिया शहर की सैंकड़ों एकड़ सरकारी जमीन हड़प चुके हैं और यहाँ वो सरकार भी है जो सत्ता बरकरार रखने वोट पाने के लिए कथित लाड़ली बहनों को सैंकड़ों करोड़ की रिश्वत देती है और वो प्रधानमंत्री भी जिसने प्रधानमंत्री राहत कोष को पीएम केयर फंड बनाकर उसे आम जनता की पहुँच से दूर कर दिया। अब वो फंड केवल सरकारी पिट्ठुओं और नेताओं के चमचों की तीमारदारी के लिए आरक्षित हो गया है।
दरअसल ग्वालियर की बेटी नीलाक्षी जी हाँ मैं उसे ग्वालियर की बेटी ही कहूँगा क्योंकि हर वो ग्वालियर वासी जिसके हृदय में जरा सी भी दया है संवेदना है वो इस बेटी के लिए हर संभव योगदान दे रहा है। मासूम नीलाक्षी एसएमए 2 नामक गंभीर बीमारी से ग्रसित है और इसके इलाज के लिए आने वाले इंजेक्शन की कीमत 15 करोड़ रुपए है। जिसके लिए इसके पिता सौरभ भार्गव दर दर भटकते हुए लोगों से गुहार लगाकर क्राउड फंडिंग के माध्यम से मात्र एक करोड़ की राशि ही जुटा पाए हैं। इस मासूम की निस्वार्थ मदद की है ग्वालियर के युवा एडवोकेट दीपांकर मिश्रा ने जो नीलाक्षी की जान बचाने के लिए प्राणपण से जुटे हुए हैं। लेकिन हाय रे ग्वालियर के नेता इन्हें शर्म मगर नहीं आती कि चंद हजार रुपए कमाने वाला एक आम नागरिक अपनी सामर्थ्य के अनुसार नीलाक्षी को बचाने के लिए मदद कर रहा है कि मासूम की जान बच जाए। लेकिन यहाँ के कथित जनप्रतिनिधियों की संवेदनाएँ मर चुकी हैं जो अब केवल जाति समाज और वोटों की जरूरत के हिसाब से जागती हैं।
ग्वालियर अंचल के बेशर्म नेतागण संवेदनहीनता की सारी हदें पार करते हुए बेहद गंभीर बीमार बिटिया नीलाक्षी के घर आज तक नहीं पहुँच पाए हैं। यहाँ बड़ा सवाल उस कथित बुद्धिजीवी समाज पर भी उठता है जिसके रहनुमाओं को किसी नेता के चरण चुम्बन करने और अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए ब्राह्मण समाज की याद आती है। हाँ यदि यही बिटिया किसी दलित या ओबीसी समाज से आती तो शायद इन वोट पिशाच नेताओं को ये और इसका परिवार वोट मटेरियल लगता और दौड़े चले आते इसके घर और चंद घंटों में इसके लिए इलाज की व्यवस्था भी हो जाती। लेकिन जब पीएम केयर फंड से मासूम के लिए चाही गई मदद को निरस्त कर दिया गया। प्रदेश के मुखिया पिछड़े समाज से आते हैं तो ये भी तय है कि उनकी प्रतिबद्धताएँ भी अपने ही समाज के लिए हैं। यहाँ एक गौर करने वाली बात यह है कि अनुसूचित जाति वर्ग में आने वाले खटीक समाज ने भी अपनी ओर से नीलाक्षी की सहायता की है। वहीं शहर के जीवाजी क्लब में हुए नवदुर्गा महोत्सव के दौरान भी आमजन ने सहयोग किया। जब हमने धनतेरस के मौके पर क्राउड फंडिंग के जरिए नीलाक्षी के लिए सहायता राशि इकट्ठा कर रहे युवा एडवोकेट दीपांकर मिश्रा से पूछा तो नेताओं और सरकार से नाउम्मीद हो चुके दीपांकर ने जो कहा उससे आपका देश को बेच खाने वाले नेताओं से भरोसा उठ जाएगा। हालांकि नीलाक्षी के पिता ने बताया कि विपक्ष के दो नेताओं ने सहायता की है लेकिन वो राशि ऊँट के मुंह में जीरे से भी कम साबित हो रही है। सवाल यह भी है कि जब कोई नेता बीमार हो जाता है या दुर्घटना का शिकार होता है तो वो पूरी सरकारी मशीनरी और संसाधन उसके लिए मुहैया करा दिए जाते हैं जो आम जनता के टैक्स की साफ तौर पर बर्बादी है। लेकिन यहाँ आम जनता का पैसा जनता के ही काम न आना क्या यही है देश का लोकतंत्र।
बड़ा सवाल_कैसे बचेगी नीलाक्षी की जान
क्या जनसहयोग से हो पाएगा नीलाक्षी का इलाज
43 दिन में 1 करोड़ 20 लाख रूपए हुए जमा
