ग्वालियर में शारदेय नवरात्र में माँ प्रकृति की आराधना,
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ते कदम
ग्वालियर में पहली बार माँ शारदेय नवरात्रि के दौरान प्रकृति माँ की आराधना का अनोखा नजारा देखने को मिला। दरअसल प्रकृति पर्यावरण संरक्षण के लिए शहर के गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की मुहिम एक पेड़ माँ के नाम अभियान में अपना योगदान देते हुए मोतीझील इलाके में स्थित एक पहाड़ी पर वृक्षारोपण किया। इस वृक्षारोपण में पीपल नीम बरगद आम सहजन अर्जुन गुड़हल जैसे देशी पौधों को रोपा गया। इस मौके पर नगर निगम के अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ग्वालियर एसडीएम प्रदीप शर्मा भाजपा की वरिष्ठ नेत्री शकुंतला परिहार भाजपा के युवा नेता राजेंद्र शर्मा के साथ ग्वालियर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मचल सिंह बैस भी उपस्थित रहे। अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने वृक्षारोपण करने के बाद कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए यह सबको पेड़ों का महत्व समझना होगा और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रकृति पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। ग्वालियर एसडीएम प्रदीप शर्मा ने कई पौधे रोपकर कटते पहाड़ खत्म होती हरियाली को बचाने का आह्वान किया। उनका कहना था कि प्रकृति माँ की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है यह हमें जीवन देती है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेत्री शकुंतला परिहार ने इस कार्य को सबसे बड़ा पुण्य का काम बताते हुए वृक्षारोपण के साथ पेड़ों को बचाने पर जोर दिया। भाजपा नेता राजेंद्र शर्मा ने भी पौधों को लगाने के साथ उनके पोषण पर ध्यान देने की बात कही। नौनिहालों को शिक्षा के माध्यम से प्रकृति पर्यावरण संरक्षण काए लिए प्रेरित करने वाले स्कूली शिक्षा विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी आर के सिंह ने भी पौधारोपण कर माँ प्रकृति को नमन किया। इस पूरे आयोजन को हमारे शहर के लोकप्रिय और युवा पत्रकार और मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ साथी शाहनवाज खान ने अपनी खास रिपोर्ट में साझा किया। प्रकृति पर्यावरण को समर्पित इस कार्यक्रम में गुरुकृपा विहार फेस 2 रहवासी और शहर के पत्रकार गण मौजूद रहे।
