किसकी औकात है मुझे टिकट दे_मैं खुद तय करती हूँ चुनाव लड़ना है या नहीं।
सपा कांग्रेस गठबंधन और UP चुनाव पर फायरब्रांड नेता उमा भारती का बड़ा बयान
एंकर -: ग्वालियर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने उनके चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कहा की किसकी औकात है जो मुझे टिकट दे मैं खुद तय करती हूं कि मुझे चुनाव लड़ना है या नहीं। वृंदावन से भोपाल के लिए रवाना होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने ग्वालियर के अल्प प्रवास पर मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए उत्तरप्रदेश चुनाव में सपा कांग्रेस गठबंधन के विषय में कहा कि एक बार यूपी में हम जीत गए तो 20 साल के लिए सभी पार्टियों का सफाया हो जाएगा। वही शराबबंदी को लेकर उमा भारती ने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने बहुत अच्छी शराब नीति बनाई थी जिसका एक-एक कॉमा मैंने लगाया था। लेकिन सरपंच से लेकर विधायक सांसद तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने ईमानदारी से अपनी भूमिका शराबबंदी में नहीं निभाई पुलिस सब जगह नहीं जा सकती। सोनिया गांधी की किताब में राजीव गांधी की हत्या को साजिश बताने और राजीव की सुरक्षा हटाने को लेकर उनका यह कहना था कि उसे समय चंद्रशेखर की सरकार थी और उन्हें कांग्रेस का समर्थन हासिल था तो कांग्रेस से पूछना चाहिए की साजिश किसकी थी।
बाइट-: उमा भारती पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
