Headlines

सावधान_बाल विवाह पर प्रशासन अलर्ट_जरा सी चूक पहुँचा देगी जेल

Please follow and like us:
Pin Share

देव उठनी ग्यारस पर प्रशासन अलर्ट मोड पर,

नाबालिग से शादी की तो जाना पड़ेगा जेल,

SDM तहसीलदार शिक्षा विभाग पुलिस स्वास्थ्य सबकी रहेगी नजर

यदि आप अपने बच्चे या बच्ची की सरकार द्वारा तय उम्र से पहले शादी करना चाहते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि ऐसा करने पर आपको जेल जाना पड़ सकता है।

ग्वालियर कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने देश उठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन की निगरानी में उड़न दस्तों का गठन किया है। गौरतलब है कि ग्वालियर जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हर वर्ष नाबालिग जोड़ों की शादियों के मामले सामने आते रहे हैं यही वजह है कि इस बार प्रशासन सख्त है और अब जिले से लेकर विकासखण्ड स्तर पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया है। खास बात यह कि अब हाई स्कूलों के प्राचार्यों को भी इसमें शामिल किया गया है। वहीं पटवारी ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिव आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ शौर्या दीदी भी अपने इलाके में निगरानी करेंगे कि किसी भी तरह किसी नाबालिग को विवाह की वेदी पर न बिठाया जाए। कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक विवाह स्थल पर उड़नदस्ता दल के सदस्य लगातार भ्रमण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी नाबालिग की शादी न हो पाए। वहीं कलेक्टर ने बाल विवाह की सूचना देने के लिए हैल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। कोई भी जागरूक नागरिक इस नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

Please follow and like us:
Pin Share