आम जनता पर भारी पुलिस की गुंडई_फरियादी को ही पीट दिया
रसूखदारों के आगे घुटने टेकने वाली पुलिस की हकीकत
ग्वालियर पुलिस की गुंडागर्दी तो वैसे जगजाहिर है लेकिन इस बार ग्वालियर पुलिस ने थाने में गुहार लगाने आए पीड़ित के साथ ही मारपीट कर दी। ग्वालियर के मुरार निवासी राजकुमार झा अपनी आईटीआई का जवाब लेने के लिए मुरार थाने के आरक्षक हरिओम व्यास के बुलाने पर थाने पहुंचे थे। थाने में जाकर हरिओम व्यास से जब उन्होंने पूरी जानकारी मांगी तो कांस्टेबल हरिओम व्यास भड़क गए और जैसा की राजकुमार झा ने बताया कि उनके साथ हरिओम व्यास ने मारपीट कर दी जिसमें राजकुमार झा के सीने पर चोटें आईं। वहीं जब हमने मुरार थाना प्रभारी गोविंद बागोली को फोन करके मामले की जानकारी लेने की कोशिश की तो वे उपलब्ध नहीं हुए दूसरी ओर मुरार थाने के अंदर युवक से मारपीट करने वाले कांस्टेबल हरिओम व्यास से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कैमरे पर कोई भी बयान देने से इन्कार कर दिया।देखिए ग्वालियर की पुलिस की गुंडई का आँखों देखा हाल पीड़ित की जुबानी।
