शिवाय की वापसी से खिले चेहरे, पुलिस ने ली राहत की साँस

अपहृत मासूम के मिलने से जान में जान आई, दो जिलों की पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन से शिवाय की हुई वापसी

You Tube Link 

ग्वालियर जिले से इस वक्त की बडी ब्रेकिंग सामने आ रही है। जहाँ ग्वालियर के सीपी कॉलोनी में सुबह जिस 7 साल के बच्चे शिवाय गुप्ता को दो बदमाशों ने अपहरण किया था, उसे पुलिस ने मुरैना से बरामद कर लिया है। बता दें कि मासूम का किडनैप होने के बाद से ही पुलिस की कई पार्टियां बच्चे को तलाशने में जुट गई थीं पुलिस की सख्त इंतजाम और नाकाबंदी को देख आरोपी बच्चे को मुरैना में छोड़कर भाग गए। जानकारी के मुताबिक बदमाश बच्चे को ईंट भट्टे के मजदूरों के पास बच्चे को छोड़कर भाग गए। बच्चे से वीडियो कॉल पर उसकी माँ की बात कराई गई जिससे पूरे परिवार ने राहत की सांस ली। स्थानीय गांव वालों ने घर वालों से बच्चे की बात कराई। मौके पर SP बच्चे के घर पहुंचे और फिर उसे मां-बाप को सुपुर्द कर दिया।

Facebook Link 

https://www.facebook.com/share/v/1At9C7Dt5k/

ग्वालियर से किडनैप किया गया 7 साल का शिवाय का पता चल गया है। आरोपियों ने उसे मुरैना में मजदूरों के पास छोड़ दिया और फरार हो गए। बता दें कि बच्चे के अपहरण का मामले ने काफी जोर पकड़ लिया था। ग्वालियर में परिजनों का हंगामा तो हो ही रहा था, ( Child Kidnapped In Gwalior) साथ ही पूरे प्रदेश में कई लोगों ने इस पर बयान भी दिए। हाल ही में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भी मामले को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए थे और आंदोलन की चेतावनी दी थी।

Instagram link 

https://www.instagram.com/reel/DGCasA-IQOa/?igsh=emo3a2c4eGY0ZWxq

पुलिस के मुताबिक, बच्चा ईंट के भट्टों के पास मिला। संभावना जताई जा रही है कि मामले को बढ़ता देख आरोपी घबरा गए होंगे और डरकर बच्चे को मजदूरों के पास छोड़कर भाग गए हो सकते हैं। फिलहाल, बच्चा स्वस्थ और सही सलामत परिवार वालों के पास पहुंच गया है।

 

सूबे के मुखिया डॉ मोहन यादव ने बच्चे के मिलने पर खुशी जताई है और अपराधियों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने‌ के निर्देश दिए हैं।

बहरहाल अत्यधिक संवेदनशील मामला होने के चलते पुलिस अधीक्षक इस मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आए। उनका कहना था कि पुलिस की पहली प्राथमिकता बच्चे को सकुशल घर वापस लाने की थी। मुरैना के एक गांव में एक सरपंच के यहाँ बच्चा पहुँच गया है। वहीं दूसरी ओर आईजी अरविंद सक्सेना और डीआईजी अमित सांघी ने मुरैना पहुंचकर बच्चे को ग्वालियर लाने की कार्रवाई शुरू की। आपको बता दें कि ग्वालियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई और कई घंटों की लगातार मेहनत ने बदमाशों पर दबाव बनाया और बदमाश बच्चे को ईंट भट्टे पर छोड़कर फरार हो गए। वहीं शिवाय के घर में माँ पिता और अन्य परिजनों में बच्चे के मिलने का समाचार मिलते ही खुशी की लहर दौड़ गई और परिवार समेत पूरे ग्वालियर ने राहत की सांस ली।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

INSTAGRAM