Headlines

सावधान…शहर में सड़कों पर घूम रहे हत्यारे

देखिए वीडियो

ग्वालियर ब्रेकिंग

बारातियों ने बारात में की हर्ष फायरिंग।

हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

वीडियो में बारात में शामिल तीन व्यक्ति ताबड़तोड़ फायरिंग करते आ रहे हैं नजर।

प्रतिबंध होने के बावजूद भी लोग कर रहे हैं हर्ष फायरिंग।

बहोड़ापुर सागर ताल रोड का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।

पुलिस वायरल वीडियो को लेकर जांच में जुटी।

एंकर-: ग्वालियर में इस तरह के गन कल्चर की तस्वीरें वायरल होती रहीं हैं और कहते हैं कि ग्वालियर चम्बल में रोटी हो न हो लेकिन बंदूक जरूर होनी चाहिए वह चाहे वैध हो या अवैध।  लेकिन पुलिस प्रशासन की लापरवाही से ग्वालियर में अब भविष्य के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं।  और ये तस्वीरें बयान करती हैं कि किस तरह से बीच सड़क पर भीड़ में लगातार गोलीबारी की जा रही है। हालांकि इस गोलीकांड में किसी की जान नहीं गई है लेकिन जान का क्या है कोई भी ले सकता है और किसीकी भी ले सकता है क्योंकि दुर्घटना या हादसा कहकर नही होता। अहम बात यह है कि ग्वालियर के बहोड़ापुर की बीच सड़क पर खुलेआम गोलीबारी कर रहे इन युवाओं को अपनों की जान की परवाह नहीं है ये लोग अपनों की ही जान के दुश्मन हैं। ये भविष्य के वो हत्यारे हैं जो जाने अनजाने अपनों की जान लेते हैं। लेकिन यहाँ पुलिस प्रशासन के साथ आम जनता की भी जिम्मेदारी उतनी ही है। लेकिन हमें क्या करना वाली मानसिकता के चलते हम अपने और अपनों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। एक बार फिर से चेतावनी कि सड़क पर खुलेआम घूम रहे इन हत्यारों से सावधान क्योंकि ये किसी की भी जान बिना वजह के ले सकते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

INSTAGRAM