नकली मामाओं ने किया था मासूम शिवाय का अपहरण
एक करोड़ की फिरौती के लिए कलंकित किया मामा का रिश्ता
ग्वालियर में 13 फरवरी को हुए शिवाय अपहरण कांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। शिवाय अपहरण कांड में एक दिन में पुलिस ने दो सफलताएं हासिल की है जहां एक तरफ पुलिस ने अपहरण कांड के मास्टरमाइंड आरोपियों को पड़कर मीडिया के सामने खुलासा किया वहीं दूसरी ओर ग्वालियर जिले की नवागत एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर ने तिघरा के पास जंगलों में भोला गुर्जर को शॉर्ट एनकाउंटर में दबोच लिया है। आरोपियों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि रिश्ते के मामाओं ने मासूम शिवाय का अपहरण किया था जिस भोला गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर ग्वालियर पुलिस ने किया है इसने ही शिवाय को माँ की गोद से छीना था।
https://www.facebook.com/share/v/1EZJaBM7iy/
पुलिस ने निकाला फर्जी मामाओं का जुलूस
ग्वालियर पुलिस ने शिवाय अपहरण कांड का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को घटनास्थल पर ले जाकर जुलूस भी निकाला, बता दें कि इससे पहले मुरैना पुलिस द्वारा इस अपहरण कांड के दो आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। भूरा गुर्जर और मोनू गुर्जर को मासूम शिवाय मामा बोलता था। बावजूद इसके दोनों बदमाशों ने मामा के रिश्ते को कलंकित करते हुए माँ की गोद से मासूम शिवाय को छीन लिया था। एक करोड़ की फिरौती के लिए की गई इस वारदात में सात अपहरणकर्ताओं को चिन्हित किया गया है जिसमें से 4 अपहरणकर्ता पकड़े जा चुके हैं। गौरतलब है कि 13 फरवरी को स्कूल जाते समय शिवाय की माँ की आंखों में मिर्ची डालकर शिवाय को किडनैप कर लिया था जिसके बाद पुलिस के बढ़ते दबाव और मीडिया की सक्रियता के चलते बदमाश बच्चे को मुरैना के काजी बसई गांव में छोड़कर फरार हो गए थे।
https://www.instagram.com/reel/DGSDf0VILlm/?igsh=MTVhYTd5OHJkNDQ3Nw==
गुर्जर बदमाशों को गुर्जर सुमन ने किया शॉर्ट एनकाउंटर….
पुलिस के मुताबिक तिघरा इलाके में छिपे भोला गुर्जर और उसके साथी की सूचना मिली थी जिसके बाद एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर ने घेराबंदी कर धर दबोचा, पुलिस का कहना है कि भोला गुर्जर ने पुलिस टीम को देखकर फायर किया था जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में भोला गुर्जर के गोली लगी और पकड़ा गया।
बहरहाल जो भी हो गुर्जर मामाओं के खानदान की इज्जत सुमन गुर्जर ने बचा ली क्योंकि नकली मामाओं ने तो अपने खानदान की नाक कटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। यहाँ रिश्तों का कत्ल सामने आया है बड़ा सवाल यह उठता है कि जब खून के रिश्ते धोखेबाज निकलते हैं तो पराए काम आते हैं लेकिन यहाँ तो रिश्तों की आड़ में एक मासूम को भी नहीं बख्शा। वो तो भला हो पुलिस प्रशासन और मीडिया का जिन्होंने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर शिवाय को नकली मामाओं के चंगुल से बचा लिया।
