PWD का कारनामा….!
नगर निगम के स्वच्छता को लगा रहे पलीता,
भाजपा नेता को आया गुस्सा तो डम्पर के सामने अड़ा दी फॉरच्यूनर
ग्वालियर में हर रोज निकलते कचरे के ट्रकों से परेशान होकर भाजपा नेता ने नाले की कीचड़ और गंदगी से भरे डंपर के आगे बीच सड़क पर अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी लगा दी। भाजपा नेता गंदगी से भरे ट्रकों द्वारा पूरी सड़कों पर मैला फैलाने को लेकर आक्रोशित थे।
दरअसल सागरताल रोड पर लोकनिर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाले निर्माण कार्य में लगे डम्पर से सड़क पर गंदगी फैलाने से गुस्साए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पूरी सड़क पर गंदगी फैला रहे डम्पर के आगे अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी लगा दी और डम्पर चालक से मालिक और संबंधित अधिकारियों को बुलाने को कहा। डम्पर चालक के मुताबिक यह डम्पर लोक निर्माण विभाग में लगा हुआ है पास ही विभाग का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन सुचारू व्यवस्था नहीं होने के चलते काफी दूर तक सड़क पर फ़ैल गई नगर निगम अमले को फोन करने के बावजूद कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुँचा।
