ग्वालियर में बदमाशों की दबंगई_
बीच सड़क पर फौजी को कार के बोनट पर लटकाया
ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी को कार के बोनट पर लटकाकर घसीटने और सड़क पर फेंकने का मामला सामने आया है । घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें. फरियादी को 500 मीटर तक घसीटा गया. घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर कार जब्त कर ली है और दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है.
घटना ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है रिटायर्ड फौजी कल्याण किशोर कांत शर्मा बीती रात करीब 11 बजे अपने बहनोई अवधेश शर्मा के साथ घर लौट रहे थे। आदित्याज होटल के पास उनकी कार एक अन्य कार से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सवार दो युवक बाहर निकले और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने रिटायर्ड फौजी और उनके बहनोई के साथ मारपीट की। जब मौके पर भीड़ जमा होने लगी तो आरोपी कार लेकर भागने लगे। इस दौरान उन्हें रोकने के प्रयास में रिटायर्ड फौजी कार के सामने खड़े हो गए। आरोपियों ने कार रोकने के बजाय उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे उछलकर कार के बोनट पर गिर पड़े। आरोपी उन्हें बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक ले गए।कुछ दूरी पर जाकर कार को अचानक ब्रेक लगाया, जिससे झटके से रिटायर्ड फौजी सड़क पर गिर पड़े और आरोपी मौके से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और रात में महाराजपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।महाराजपुरा थाना पुलिस ने घायल साले-बहनोई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की और एक आरोपी को कस्टडी में लेकर कार जब्त कर ली है।
बाईट – यशवंत गोयल, टीआई – महाराजपुरा
