पार्क में टहलने गया था_जाने क्या हुआ कि घर आकर पंखे से लटक कर लगा ली फाँसी
https://www.instagram.com/reel/DUaCzX4DRFl/?igsh=NWJ6MDh2dTd5cTB6
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शील नगर में एक युवक ने अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली, सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल आनंद नगर स्थित शील नगर कॉलोनी में आज शाम एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, घटना के समय युवक के नाना बाजार गए हुए थे। युवक मोहित उमरैया एमआईटीएस से बीटेक फाइनल ईयर का छात्र था। मृतक के पिता का पूर्व में निधन हो चुका है और माँ डॉ भीमराव अम्बेडकर पॉलीटेक्निक कॉलेज में सर्विस करती हैं। पुलिस के मुताबिक मौके से किसी तरह का सूसाइड नोट नहीं मिला है युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। वहीं दूसरी तरफ युवक के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है सीडीआर के माध्यम से युवक द्वारा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।
