Headlines

आधी रात को सटोरिए के मकान पर पुलिस का छापा_भगदड़ मची_24 गिरफ्तार

आधी रात को सटोरिए के मकान पर पुलिस का छापा,

पुलिस को देख_जुआरियों में मची भगदड़ फिर दो दर्जन पकड़े।

ग्वालियर के लक्ष्मीगंज इलाके के पाटनकर के बाड़े में एक मकान में आधी रात को पहुंचे पुलिस फोर्स ने सटोरियों के बीच दहशत पैदा कर दी जब पुलिस ने सट्टा खेल रहे लोगों के बीच छापा मारकर 24 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जनकगंज थाना प्रभारी अतुल सोलंकी के मुताबिक सूचना मिली थी की एक मकान में काफी समय से बड़े पैमाने पर सट्टा खिलाया जा रहा है इसके बाद पुलिस बल के साथ छापा मार कार्रवाई की गई है। एक निजी मकान से सटोरिए जीतू कुशवाहा और अजय समेत 24 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर सटोरिया के अड्डे से काफी माल भी बरामद किया गया जिसे एक बड़ी पोटली में रखकर थाने ले जाया गया। थाना प्रभारी अतुल सोलंकी का कहना है कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी‌।

बाइट-: अतुल सोलंकी (थाना प्रभारी थाना जनकगंज)