फायरिंग गूँजा बिलौआ खनन क्षेत्र,
खनन माफिया के बीच वर्चस्व की लड़ाई।
एंकर – क्षेत्र में लगातार फायरिंग के मामले थामने का नाम नहीं ले रहे अब बिलोआ कस्बे में संचालित होने वाली गिट्टी की खदान को संचालित करने पर विवाद का मामला सामने आया है जहां दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर फायरिंग भी की गई घटना बीते रोज शनिवार की है बताया जा रहा है कि संदीप शर्मा और सुशील पांडे के बीच गिट्टी की खदान को लेकर विवाद चल रहा था जिसके बाद 10 से 12 लोग हथियार के साथ पहुंचे और जमकर फायरिंग कर दी जिसका वीडियो भी अब सामने आया हैइस फायरिंग के दौरान गाड़ियों के टायर भी गोली मारकर फोड़े गए। फायरिंग करने वाले लोग संदीप शर्मा,आशु शर्मा, रामू कटारे,गौरव शर्मा सहित अन्य लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगा है यह दोनों ही पार्टियां आपराधिक प्रवृत्ति की बताई जा रही है वही मामले में बिलोआ थाने में पदस्थ थाना प्रभारी इला टंडन की भी लापरवाही सामने आई कई घंटों तक फरियादी पक्ष थाने में शिकायत लेकर बैठा रहा पर पुलिस द्वारा फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं की गई। थाना प्रभारी इला टंडन ने बताया कि सूचना आई थी फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं की गई है मामले में जांच कर रहे हैं
