भू अभिलेख अधीक्षक और आरआई में झूमा झटकी
आरआई के साथ मारपीट
ग्वालियर कलेक्ट्रेट में स्थित भू अभिलेख कार्यालय में शासकीय कर्मचारी एक दूसरे से भिड़ गए, ग्वालियर जिले के ग्रामीण अंचल में तैनात रेवेन्यू इंस्पेक्टर नक्शों में सुधार करवाने ग्वालियर के भू अभिलेख कार्यालय में पहुंचे थे। लेकिन किसी बात पर उनकी भू अभिलेख अधीक्षक और उनके स्टाफ से कहा सुनी हो गई इसके बाद उन्होंने मोबाइल निकाल कर वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। नरेश उपाध्याय को वीडियो बनाता देख एसएलआर रवि नंदन तिवारी भड़क गए और उन्होंने आर ए को बाहर निकालने की चेतावनी दे डाली इसके बाद वीडियो में देख रहे हैं अज्ञात लोगों ने रेवेन्यू इंस्पेक्टर नरेश उपाध्याय के साथ झूमा झटकी की और मारपीट की यही नहीं उनका मोबाइल छीनने की भी कोशिश की गई बहरहाल रेवेन्यू इंस्पेक्टर और एसएलआर दोनों ही इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है अब देखना यह है कि कलेक्ट्रेट परिसर में इस तरह की घटना पर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान क्या एक्शन लेती हैं।
