खेल का मैदान बना करोड़ों का फिटनेस ट्रैक_RTO गहरी नींद में

 

 

गहरी नींद में परिवहन अधिकारी_करोड़ों के फिटनेस ट्रैक पर क्रिकेट खेल रहे बच्चे

ग्वालियर परिवहन आयुक्त कार्यालय और जिला परिवहन अधिकारी की नाक नीचे बड़ी लापरवाही सामने आई है जहाँ ग्वालियर में परिवहन अधिकारी और आयुक्त काद्य्लय परिसर में करोड़ों की लागत से बनाए गए वाहन फिटनेस ट्रैक पर क्रिकेट खेला जा रहा हे। और हम नहीं कह रहे ये तस्वीरें बयान कर रही हैं कि जब लापरवाह और नाकारा सिस्टम आम जनता की खून पसीने की कमाई से भरे गए टैक्स के पैसे को बर्बाद करता हो और सवाल करने वाला भी न हो क्या ये निरंकुश नौकरशाह किस तरह से बेलगाम हो जाते हैं। ये केवल एक नजारा मात्र है आपके पैसे की बर्बादी का जहाँ वाहनों की फिटनेस होनी चाहिए वहाँ दोपहर 1 बजे भी बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं। हालांकि इसमें बच्चों की गलती कतई नहीं है क्योंकि उनके पास खेलने को मैदान भू माफियाओं और सरकारी अफसरों की पेट में जा चुके हैं ये लापरवाही है उस परिवहन विभाग की जो सरकार की दूध देने वाली गाय है जिसके अधिकारियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं होती। मेरी इन चंद पंक्तियों से हो सकता है कि इन बच्चों के खेलने का मैदान छीन लिया जाए लाकिन या सरकार को सोचना है कि बच्चों को खेलना का मैदान मुहैया कराए और जनता के टैक्स सा बने वाहन फिटनेस ट्रैक पर वाहनों की फिटनेस ही हो। बाकी तो हमें पता कि इस विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों को किसीकी परवाह नहीं सरकार की भी।
#क़लमकार_संजय

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM