Headlines

हत्यारे रेत माफिया को कैबिनेट मंत्री का समर्थन

रेत माफिया को सत्ता का संरक्षण, मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना का रेत माफिया को बिना शर्त समर्थन 

पुलिस पर हमला करने वाले रेत माफिया को मंत्री ने बताया पेट माफिया

मध्य प्रदेश की पुलिस और प्रशासन रेत माफियाओं के राजनीतिक रसूख के आगे अपाहिज है असहाय है और बेबस है और पुलिस प्रशासन को बेबस बनाने वाले हैं वे सत्ताधीश जिन्हें आम जनता देश और प्रदेश चलाने के लिए अपना अमूल्य मत देकर सत्ता स पर बिठाती है इसका एक बड़ा उदाहरण मुरैना में देखने को मिला। जब मुरैना में पुलिस कर्मियों पर रेत माफिया द्वारा हुए हमले पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर रेत माफिया को पेट माफिया बता दिया और कहा यह रेत माफिया नहीं है यह पेट माफिया है जो अपना पेट भरने के लिए काम कर रहे हैं आपको बता दें की मुरैना में रेत का अवैध उत्खनन चरम सीमा पर है और रेत माफिया चंबल नदी का सीना छलनी करने में लगे हैं इसके बाद भी मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री का रेत माफियाओं का समर्थन करना रेत माफिया को अवैध उत्खनन के लिए उत्साहित करेगा। आपको बता दें कि मुरैना में खनन माफियाओं द्वारा आईपीएस नरेंद्र कुमार की भी हत्या कर दी गई थी और अक्सर रेत माफियाओं द्वारा सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला करने की वारदातें सामने आती रही हैं ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना का यह बयान अपने ही सरकार को मुश्किल में डालने जैसा हो सकता है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

INSTAGRAM