मंत्री साइकिल चलाकर प्रदूषण मुक्त प्रदूषण नियंत्रण का दे रहे संदेश
उनके ही समर्थक बाइक पर मंत्री को कर रहे फॉलो,
समर्थक ही नहीं सुनते तो जनता पर कैसे पड़ेगा प्रभाव
मंत्री जी का साइकिल प्रेम आज फिर सड़कों पर नजर आया। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अक्सर अपने अनोखे अंदाज को लेकर जाने जाते हैं कभी वे स्वच्छता का बीड़ा उठाते हैं कभी चप्पल त्याग देते हैं तो कभी रामधुन में रम जाते हैं और जनता के करीब तो हमेशा रहते ही हैं और इसमें भी कोई संदेह नहीं है कि जनता भी उन्हें उतना ही स्नेह देती है।
आज मंत्री जी की साइकिल यात्रा उनके निवास न्यू कॉलोनी से होती हुई हजीरा इंटक मैदान में स्थित सब्जी मंडी पहुँची। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा की गई इस साइकिल यात्रा ने मंत्री जी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं का मंत्री के प्रति आदर भाव प्रेम और समर्थन के साथ उनके द्वारा मंत्री के सामने किए जा रहे दिखावे की पोल खोल कर रख दी। जहाँ मंत्री एक और अकेले साइकिल की सवारी करते हुए शहर को प्रदूषणमुक्त करने का संदेश दे रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ उनके समर्थक और कार्यकर्ता सुबह की ताजा हवा को पेट्रोल गाडियाँ लेकर शहर को प्रदूषणयुक्त बनाने मंत्री के इर्द गिर्द चलते रहे। हालांकि एक दो लोग ऐसे भी थे जो इलेक्ट्रिक वाहन लेकर मंत्री के साथ चल रहे थे। लेकिन इस यात्रा से एक बात तो साफ हो गई कि मंत्री जी के समर्थक ही जब मंत्री जी का कहा नहीं मानते तो जनता क्या खाक मानेगी। मंत्री जी शहर और प्रदेश के वातावरण को साफ स्वच्छ रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन यहाँ तो उनके ही समर्थक ही उनके इस अभियान को गंभीरता से नहीं लेते अब देखना यह है जनता मंत्री के इस अभियान को कितना अंगीकार करती है।
