ग्वालियर में फर्जी गोलीकांड_पुलिस ने कुछ घंटों में कर दिया खुलासा

ग्वालियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

फर्जी गोलीकांड की वारदात का चंद घंटों में पर्दाफाश 

https://www.facebook.com/share/v/1JEHUuwDXF/

एंकर- ग्वालियर में फर्जी गोलीकांड के आरोपी को अस्पताल से गिरफ्तार कर उटीला थाने ला रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला किया है। आरोपी के भाई और रिश्तेदारों ने पुलिस की गाड़ी को घेरकर आरोपी को जबरन छुड़ाकर ले जाने का प्रयास किया है। इतना ही नही थाना प्रभारी की मारपीट कर वर्दी फाड़ दी और अन्य पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। आरोपी को गाड़ी से बाहर निकाल लिया। लेकिन पुलिस टीम ने किसी तरह उनको काबू कर आरोपी को वापस गाड़ी में बिठाया और फोर्स बुलाकर दो हमलावरों को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वीओ- दरअसल ग्वालियर के उटीला थाना पुलिस ने दो दिन पहले एक फर्जी गोलीकांड का खुलासा किया था। इसमें घायल बृजेश परिहार ने बदमाश सचिन फागुना की प्लानिंग पर सुपारी लेकर यह पूरा फर्जीकांड रचा था। लेकिन पुलिस ने घटनाक्रम के दस घंटे के भीतर ही पूरे गोलीकांड का खुलासा कर दिया था। इसमें इसमें घायल बृजेश परिहार सहित मनोज, मोनू, अरुण व सचिन को आरोपी बनाया था। सोमवार की रात बृजेश को जेएएच से डिस्चार्ज किया गया था। पुलिस ने उसको जेएएच से ही गिरफ्तार किया और फर्जी गोलीकांड रचने के लिए 1.80 लाख रुपए लिए थे उसी को बरामद करने उसे पुलिस वाहन में बैठाकर उटीला थाना पहुंचे थे। वाहन में खुद थाना प्रभारी शिवम राजावत, प्रधान आरक्षक प्रमोद रावत, प्रधान आरक्षक अनिल शर्मा, प्रधान आरक्षक हर्ष कुमार और मुकेश यादव साथ थे। जब वह आरोपी को लेकर उटीला थाना परिसर के बाहर पहुँचे तो वहां 2 दर्जन से अधिक लोगो की भीड़ लगी थी। थाना के पास सड़क पर भीड़ ने पुलिस के वाहन को रोक लिया। भीड़ से निकलकर आरोपी बृजेश परिहार के दो भाई बंटी और रामौतार परिहार सामने आए और जबरन आरोपी बृजेश को छुड़ाने लगे। दोनों ने थाना पुलिस वाहन का पीछा गेट खोल लिया और आरोपी बृजेश को नीचे उतार लिया। तभी थाना प्रभारी शिवम राजावत ने विरोध किया तो बंटी ने थाना प्रभारी की कॉलर पकड़ी और वर्दी फाड़ दी। वाहन के गेट को धक्का दिया जिससे थाना प्रभारी चोट लग गई। इतना ही नहीं बंटी ने थाना प्रभारी से मारपीट करते हुए उनका हाथ अपने दांतों में दबा लिया और मारपीट की। जिससे थाना प्रभारी के गाल व चेहरे पर चोट के निशान आए हैं और अन्य पुलिस कर्मियों को भी मारा पीटा। जिसके बाद तत्काल थाने से फोर्स आया और थाना प्रभारी को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया इसके बाद हमला कर रहे दोनों आरोपियों बंटी व रामौतार परिहार को भी हिरासत में ले लिया। घायल आरोपी बृजेश को अंदर हवालात तक पहुंचा दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाइट- धर्मवीर सिंह यादव- SSP ग्वालियर

 

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM