पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुँची गैंगरेप पीड़िता ने पी फिनाइल
ग्वालियर पुलिस की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
https://www.facebook.com/share/v/1CCZaC48TP/
एंकर- पुलिस की कार्रवाई अक्सर सवालों के घेरे में रहती है लेकिन अब फरियादी की सुनवाई न होने से लोगों का सब्र का बाँध टूट रहा है। ग्वालियर में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने फिनायल पीकर जान देने की कोशिश। जिसे पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुचा कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।दरअसल महिला ने अपने साथ गैंगरेप की शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंची थी जनसुनवाई में कक्षा में पहुंचने से पहले ही महिला ने फिनायल निकाला और गटक लिया। एसपी ऑफिस में सुसाइड की कोशिश की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। एसपी ऑफिस में मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने फिनाइल पीने वाली महिला को रोका और फिर उसे तत्काल जयारोग्य अस्पताल ले गए। अस्पताल में महिला की हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने और अपनी बेटी के साथ गैंगरेप होने की शिकायत लेकर पहुंची थी यह घटना साल 2021 में हुई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला ने साल 2021 की घटना बताई हैं। लिहाजा इस मामले में विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह भी कहना है कि। महिला और उसके संबंधित लोगों ने दिल्ली में भी चार-पांच FIR करा रखी है। अब ग्वालियर में इस मामले की जांच की जाएगी जांच में जो भी तत्व सामने आएंगे उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएंगी।
