Headlines

स्मार्ट सिटी के काले कारनामे_करोड़ों रूपए की बर्बादी_जिम्मेदार मौन

स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को दे दिया धोखा_नरक में तब्दील हुआ महाराज बाड़ा_करोड़ों की लूट का खुलासा

ग्वालियर को स्मार्ट सिटी के सपने देखते देखते बरसों गुजर चुके हैं लेकिन शहर की सड़कें गलियां कॉलोनी बाजार स्मार्ट सिटी बनने की जगह अपनी बदहाली का रोना रो रहे हैं। ग्वालियर का सबसे प्रमुख बाजार जिसके नाम से ग्वालियर को पहचाना जाता है यानी महाराज बाड़ा जिसे शहर का सबसे स्मार्ट स्थल बनाने का ठेका स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन ने लिया था। यहाँ आम जनता के टैक्स के पैसों को बड़ी‌ ही‌ बेदर्दी से बहाया गया है। लेकिन बावजूद इसके यहाँ की सड़क चलने लायक नहीं है। और इसका कारण है स्मार्ट सिटी की सबसे बड़ी स्मार्ट पार्किंग का निर्माण। यहाँ काम करने वाले कारोबारी और सैलानी परेशान हैं क्योंकि जब वे महाराज बाड़े की सुंदरता देखने आते हैं तो यहां की सड़कों में लगे मखमल में टाट के पैबंद जैसे बड़े बड़े गड्ढे नजर आते हैं। यहाँ सैलानी गिरते पड़ते उस व्यवस्था को कोसते नजर आते हैं जिसने ग्वालियर को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर एक नरक सिटी में तब्दील कर दिया। स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जा रही पार्किंग से यहाँ सड़क पर व्यवसाय करने वाले इतने प्रताड़ित हैं कि मारे डर के नाम तक लेने में काँपने लगते हैं कि कहीं अगले दिन उनका डेरा उठवा‌ न दिया जाए। शहर की सबसे बड़ी स्मार्ट पार्किंग द्वारा हर रोज गैलनों पानी सड़क पर बहाया जा रहा है और इसके चलते सड़क खराब हो रही है। शिकायत कर नहीं सकते क्योंकि शिकायत से व्यवसाय चौपट हो जाएगा और यहाँ से बेदखल कर दिए जाएँगे क्योंकि वो सरकार है और सरकार सब कर सकती है आपको मार भी सकती है जैसे उन लोगों को मारा जो सड़कों पर चल‌ रहे थे और किसी गड्ढों में गिरकर अपनी जान गंवा बैठे।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM