राहुल गाँधी की बातों को देश गंभीरता से नहीं लेता_उपमुख्यमंत्री

वोट चोरी के आरोप पर मप्र के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का पलटवार_राहुल गांधी को सीरियसली लेने की आवश्यकता नहीं

एंकर- मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आपने एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे और कहा कि रायसेन को मिली बड़ी सौगात आज मध्य प्रदेश को उद्योग के क्षेत्र में बहुत बड़ी सौगात मिली है। रक्षा मंत्री जी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री जी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में 1800 करोड़ का निवेश जिसमें 5000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा और वह भारत सरकार की एक PSU के द्वारा रेल स्पीड ट्रेन आने वाले समय में जो चलाई जानी है। उसके कोच का निर्माण यहां पर होगा यह बड़ी सौगात है और औद्योगिक क्रांति की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा। वहीं मानसून के बाद डेंगू और अन्य मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अमले को पूरी तरह से बरसात में जो बीमारियां होती हैं उसके लिए सजग और जो भी आवश्यक दवाइयां हैं जांच और टीकाकरण उन सबके लिए निर्देशित किया गया है। और मेडिकल कॉलेज में नॉन कम्युनिकेबल डिसीसिस होती हैं डायबिटीज फैटी लीवर ब्लड प्रेशर लिवर कैंसर इस प्रकार की जो बीमारी है उनकी भी हर व्यक्ति की जांच हो जाए उसके लिए जो भारत सरकार ने निरोगी का अभियान चलाया है। उस अभियान के अंतर्गत ग्वालियर में भी हर गांव के हर घर में आशा वर्कर के माध्यम से हम दस्तक दे रहे हैं सब की प्राइमरी जांच हो जानी चाहिए जिससे लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो जाते हैं और समय पर जो जरूर दवाइयां हैं वह ले पाते हैं तो यह अभियान भी चल रहा है। वहीं डिप्टी सीएम ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद हर घर तिरंगा अभियान 10 से 15 अगस्त तक चलेगा जैसे पिछले वर्ष प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में एक देशभक्ति का ज्वार पैदा हो हर व्यक्ति के दिल और दिमाग में उसके लिए अपने घर की छत पर तिरंगा लहराए ऐसा जो अभियान है हमारी भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस काम में आम आदमी को साथ में लेकर इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।, दिग्विजय सिंह के 2018 में 50 लाख फर्जी वोटर पर कहां की आधारहीन बातें करना कांग्रेस की आदत हो गई है। उनका जन आधार लगातार खिसक रहा है क्योंकि उन्होंने हमेशा ही ऐसी बातें की है जो जनता के गले नहीं उतरती है ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के बाद अब इनको बोलने का अधिकार इसलिए नहीं है क्योंकि मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवादियों के अड्डों को भी तबाह किया गया है पर तीन चार जो आतंकवादी ने बेकसूरों की निर्मम हत्या की थी उनको भी समाप्त कर दिया है तो इसलिए ऑपरेशन महादेव भी सफल रहा और ऑपरेशन सिंदूर भी सफल रहा है और कोई भी आतंकवादी हिम्मत नहीं करेगा कि वह इस प्रकार की कायराना हरकत करें। वहीं राहुल गांधी के द्वारा वोटर लिस्ट को लेकर कल लोकसभा से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च करने पर कहा कि राहुल जी की बातों को देश गंभीरता से नहीं लेता है इसलिए हमें भी गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है

बाइट- राजेंद्र शुक्ल उपमुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM