पुलिस प्रशासन के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन_पुलिस बनी तमाशबीन
बड़ा सवाल-: भाजपा कमजोर या कांग्रेस ताकतवर या इंटेलीजेंस फेल…?
ग्वालियर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक दिया गया और कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई तो क्या सत्ताधारी भाजपा कमजोर हो गई है या वर्षों से विपक्ष में बैठी कांग्रेस ताकतवर ये सवाल तब उठता है जब
देश भर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी हैं लेकिन ग्वालियर में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को भी आग के हवाले कर दिया गया।बता दें कि देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की तर्ज पर ग्वालियर में भी कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने फूलबाग चौराहे पर उग्र प्रदर्शन किया। इस पूरे प्रदर्शन के दौरान ग्वालियर पुलिस की स्थिति सुरक्षा की जगह तमाशबीन की नजर आई। पुलिस और इंटेलीजेंस को चकमा देते हुए पर प्रदर्शनकारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक डाला और मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन और इंटेलीजेंस के जिम्मेदार अधिकारी मुँह बाए देखते रह गए। और ये हम नहीं कह रहे ये तस्वीरें बयान कर रही हैं कि किस तरह से भारी पुलिस बल और प्रशासन की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से मुख्यमंत्री हों या प्रधानमंत्री के पुतले जलाने पर अघोषित बैन है वैसे तो लोकतंत्र में इसे विरोध प्रदर्शन का एक तरीका माना जाता है लेकिन भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से ज्यादा पुलिस को उनके पुतले की चिंता रहती है और कई बार इस जद्दोजहद में कुछ पुलिस कर्मी और प्रदर्शन कारी घायल भी हुए हैं। लेकिन इस बार कांग्रेस अपनी कारस्तानी में सफल हो गई और इतिहास रचते हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को भी आग के हवाले कर दिया। जबकि ग्वालियर भाजपा के की कद्दावर नेताओं का गृह जिला है बावजूद इसके यहाँ प्रधानमंत्री का पुतला जलाया जाना कहीं न कहीं पुलिस सुरक्षा एजेंसियों और इंटेलीजेंस फेलियर के साथ भाजपा के उन नेताओं के गाल पर करारा तमाचा है जो कांग्रेस को अब तक कमजोर समझने की गलती कर रहे थे। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों से जब नरेंद्र मोदी के पुतला दहन के मामले में पूछा गया तो वे कैमरे के समाने से भागते नजर आए।
