जल संसाधन विभाग के सैंकड़ों कर्मचारियों का गुहार
अब तो वेतन दे दो सरकार_चीफ इंजीनियर का तुगलकी फरमान_कोई सवाल न करे पत्रकार
एंकर-: ग्वालियर संभाग के जल संसाधन विभाग के गोहद के कर्मचारियों की दीवाली काली होने वाली है और ये हम नहीं कह रहे ये बयान कर रहे हैं इन कर्मचारियों के आँसू जो चीख चीख कर रक्षाबंधन दशहरा दीवाली समेत सभी त्यौहार बेरंग होने का ऐलान कर रहे हैं। विभाग के संवेदनहीन सिस्टम के चलते इस बार इन कर्मचारियों की दशहरा दीवाली काली हो गई है। इस बार की दीवाली पर दुनिया जब देश का सबसे बड़ा त्यौहार मना रही होगी इनके मासूम बच्चे इस बार मिठाई नहीं खा पाएँगे क्योंकि पिछले तीन महीने से इनको वेतन नहीं मिला है इनके खाते बैंक द्वारा फ्रीज कर दिए गए हैं।
और वरिष्ठ अधिकारी हैं कि एयरकंडीशन केबिन में लैटर लैटर खेल रहे हैं। हालांकि अधिकारी कहते हैं कि हमने जानकारी से अवगत करवा दिया है लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि सौ से ज्यादा कर्मचारियों का वेतन कब आएगा। कैमरे के सामने वो भी आने से सीधे इन्कार करते हैं मतलब साफ है कि विभाग को बनाने वाली नींव अर्थात छोटे कर्मचारियों की विभाग की नजरों में कोई कीमत नहीं है। अब देखना ये होगा कि जल संसाधन गोहद संभाग के सैंकड़ों कर्मचारियों को उनका हक मिल पाएगा या इस बार दीवाली पर बच्चे भूखे ही सो जाएँगे।
