सरकार द्वारा दी गई पट्टे की जमीन पर भू माफिया का कब्जा
बेटी की शादी पर लोन के बहाने करोड़ों की जमीन पर लगवाया अँगूठा लगवाया
ग्वालियर में आदिवासियों की जमीन पर भू माफिया का कब्जा
लाखों रूपए में हड़पी करोड़ों की बेशकीमती जमीन
बेटी की शादी के लिए 5 लाख रुपए देकर करवा ली धोखे से रजिस्ट्री
अनपढ़ आदिवासी बुजुर्ग महिला के साथ भू माफिया ने दिया ठगी को अंजाम
सरकार ने आदिवासी बुजुर्ग महिला को पट्टे पर दी थी जमीन
एसडीएम मुरार नरेश चंद्र गुप्ता ने दिए जांच के आदेश
ग्वालियर में भू माफिया आदिवासी समुदाय की जमीन हड़प रहे हैं, ये आरोप है बुजुर्ग आदिवासी महिला ग्यासो बाई और उनके परिवार का जो सरकार द्वारा अपने परिवार को जीवन यापन के लिए दी गई ढाई बीघा जमीन को एक भू माफिया और कॉलोनाइजर अमित जैन के हाथों गँवा चुकी हैं। मुरार एसडीएम नरेश चंद्र गुप्ता के कार्यालय में अपनी जमीन को बचाने की गुहार लगाने पहुँचे ग्यासो बाई और उनके परिवार का आरोप है कि भू माफिया अमित जैन ने उन्हें लोन का झांसा देकर करोड़ों की जमीन का रजिस्ट्री करवा ली और अब वे अपनी जमीन को बचाने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रही हैं। गौरतलब है कि मुरार के धनेली मौजा के बनारपुरा में प्रदेश सरकार द्वारा आदिवासी समुदाय को जमीन के पट्टे दिए गए थे जिससे वे अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर सकें लेकिन भू माफियाओं की कुदृष्टि इनकी जमीन पर पड़ी और औने पौने दामों में धोखाधड़ी कर अनपढ़ और गरीब आदिवासियों की करोड़ों रुपए मूल्य की जमीन को हड़प कर गए। अहम बात ये है कि इस जमीन पर अवैध रूप से मकानों का निर्माण भी कर लिया गया है। एसडीएम नरेश चंद्र गुप्ता के मुताबिक आदिवासियों को दी गई पट्टे की जमीन की न तो रजिस्ट्री हो सकती है और न ही उसे विक्रय किया जा सकता है हमने तहसीलदार को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
बाइट-: ग्यासो बाई आदिवासी फरियादिया
बाइट-: विजय आदिवासी
बाइट-: नरेश चंद्र गुप्ता एसडीएम मुरार ग्वालियर
