जेल से बाहर निकलने के बाद अनिल मिश्रा ने ठोंकी ताल_सरकार और सत्ता के षड़यंत्र ने भेजा जेल

सनातन के लिए सौ बार भी जेल जाना पड़े तो जाऊँगा,

7 दिन बाद जेल बाहर निकले अनिल मिश्रा ने सरकार पुलिस प्रशासन पर किया हमला।

एंकर -: ग्वालियर में अंबेडकर विरोध के चलते जेल भेजे गए बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने जेल से निकलकर एक बार फिर से आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। 7 दिन बाद जेल से निकलकर अनिल मिश्रा ने पुलिस प्रशासन और सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि यह एक सुनियोजित षड्यंत्र था मोहन सरकार सनातन और सवर्ण मानसिकता विरोधी है। पूरा घटनाक्रम सत्ता और प्रशासन का अनैतिक कार्य है। अपनी और अपने साथियों की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में शीघ्र ही पिटीशन दायर करने की बात कही है। दरअसल न्यायालय द्वारा 7 दिन बाद जमानत मिलने पर अनिल मिश्रा के समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल नजर आया। सेंट्रल जेल के गेट से लेकर अनिल मिश्रा के सिटी सेंटर स्थित निवास तक अनिल मिश्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया, एक जुलूस की शक्ल में अनिल मिश्रा का काफिला शहर की सड़कों पर नजर आया। जेल के छूटने के बाद अनिल मिश्रा ने अपने समर्थकों का आभार प्रकट किया।

अनिल मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए अपने ऊपर एससी एसटी एक्ट में एफआईआर को पूरी तरह गलत ठहराया है। वहीं उन्होंने कहा कि हमें मुरैना के जड़ेरुआ से गिरफ्तार किया गया था हमें काफी विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर अनिल मिश्रा के साथ जेल गए मोहित ऋषीश्वर ने अंबेडकर के समर्थन में रैली निकलने वाले सवर्ण नेताओं को आगामी चुनाव में सबक सिखाने की बात कही है।

बाइट-: अनिल मिश्रा एडवोकेट

बाइट-: मोहित ऋषीश्वर एडवोकेट

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM