ग्वालियर ब्रेकिंग,
शहर की सड़कों में एक बार फिर निकली सुरंग,
आधा दर्जन मकानों में पड़ी दरार
भू माफियाओं और भ्रष्ट प्रशासन की मिलीभगत से लोगों की जान जोखिम में।
एंकर -: ग्वालियर में प्रशासन और कॉलोनाइजर की मिलीभगत से लोगों की जान जोखिम में है, यह खुलासा तब हुआ जब बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अर्नब ग्रीन सिटी में सुबह तेज धमाके के साथ पानी की बड़ी लाइन फूट गई जिससे लाइन के आसपास बने मकानों के चबूतरे धराशाई हो गए और मकानों में दरार आ गई। वहीं कॉलोनी की अधिकांश सड़क में बड़े बड़े गड्ढे पड़ गए। कॉलोनी में रहने वाले निवासियों के मुताबिक सुबह तकरीबन 6 बजे तेज धमाके के साथ पानी की 30 इंची लाइन फूट गई जिससे पूरी कॉलोनी में घुटनों तक पानी भर गया।
सीसीटीवी में देखिए पानी की लाइन ब्लास्ट होने का मंजर
सुबह होने पर लोगों ने देखा तो आधा दर्जन मकानों में दरारें पड़ गई थीं वहीं दूसरी तरफ पूरी सड़क पर बड़ी सुरंग बन चुकी थी। दहशत के चलते मकान में रहने वाले सभी लोग घर से बाहर आए और नगर निगम प्रशासन और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर ने स्थिति का जायजा लिया और पानी की लाइन का संधारण कार्य करने की बात कही।
लेकिन मकानों के डैमेज होने से गुस्साए लोगों ने काफी देर तक काम को रोके रखा। अर्नब ग्रीन सिटी के रहवासियों ने कॉलोनाइजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कॉलोनाइजर ने पानी की पाइप लाइन के ऊपर फार्म फोर कॉलोनी बना दी जिसमें उन्होंने महंगे महंगे प्लॉट इसलिए खरीदे थे कि उनका परिवार सुरक्षित रहे, लेकिन निगम प्रशासन और कॉलोनाइजर के भ्रष्टाचार ने लोगों की जान खतरे में डाल दी है।
वहीं दूसरी ओर रहवासियों द्वारा कॉलोनाइजर पर लगाए गए आरोपों पर अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर का कहना है कि इसकी जांच की जाएगी कि 30 इंची की लाइन के ऊपर पूरी कॉलोनी कैसे बना दी गई। बहरहाल जो भी हो लेकिन अब जो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उनकी भरपाई कौन करेगा।
