Headlines

बच्चियों के रेप से तीर्थ का पुण्य मिलता है फूल सिंह बरैया_कांग्रेस

दलित महिला के रेप से मिलता है तीर्थ का पुण्य,

सुंदर महिलाओं को देखते ही किसीका भी मन रेप के लिए करता है… फूल सिंह बरैया कांग्रेस विधायक

कांग्रेस के भस्मासुर नेता और भांडेर से विधायक फूल सिंह बरैया अक्सर अपने ऊलजुल उल बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इस देश में फूल सिंह बरैया इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं जो स्वतंत्रता संग्राम की नायिका वीरांगना लक्ष्मीबाई को भी शहीद नहीं मानते। और अब उन्होंने देश समस्त समाज की महिलाओं के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा है कि किसी भी व्यक्ति के मन में खूबसूरत स्त्री को देखकर रेप का भाव आ सकता है। आदिवासियों में दलितों में और ओबीसी में सुंदर स्त्रियां नहीं होती। यही नहीं फूल सिंह बरैया ने अपने बयान में चार महीने‌की अबोध बच्ची को भी नहीं छोड़ा और और छोटी बच्चियों का रेप करने का हवाला धार्मिक ग्रंथो से दिया। फूल सिंह बरैया का कहना है की धर्म ग्रंथो में लिखा है कि एससी एसटी की बच्चियों के साथ रेप करने से तीर्थ करने के बराबर फल‌ की प्राप्ति होती है। हालांकि फूल सिंह बरैया इस ग्रंथ का नाम नहीं बता पाए उन्होंने इसे लेकर एक श्लोक जरूर पढ़ा।

 

दूसरी और फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर पूरे मध्य प्रदेश की महिलाओं में आक्रोश है और महिलाओं ने यहां तक कहा है कि यदि फूल सिंह बरैया मिल जाए हम उसे चप्पलों से मारेंगे। देखिए फूल सिंह बरैया का बयान और उसके बाद महिलाओं ने जिस तरह से अपना ग़ुस्सा जताया उससे तो यही लगता है कि इस मामले में कांग्रेस की चुप्पी से देश की आधी आबादी यानी महिलाओं का कांग्रेस से मोह भंग होना तय है। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आर पी सिंह ने पार्टी को फूल सिंह बरैया के बयान से पूरी तरह से अलग कर लिया है उनका कहना है कि इस तरह की अभद्र भारत भाषा का प्रयोग सिविल सोसाइटी में कतई जायज नहीं है। यह उनका निजी बयान है और वरिष्ठ नेतृत्व इस पर कार्रवाई करेगा। वही ग्वालियर सांसद भरत सिंह कुशवाहा ने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कांग्रेस से फूल सिंह बरैया पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदेश महामंत्री लोकेंद्र पाराशर का कहना है कि एक माँ होने के नाते सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी चुप क्यों हैं। उन्होंने फूल सिंह बरैया को साँप कहते हुए विधायक पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग करने की मांग की है।

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM