पैरामेडिकल स्टूडेंट्स सड़कों पर उतरे_रिजल्ट घोषित करने की मांग_मितेंद्र दर्शन सिंह ने खोला मोर्चा

सालों से पैरामैडिकल के अटके रिजल्ट को घोषित करने लामंबद हुए स्टूडेंट्स

गजराराजा मेडिकल कॉलेज के गेट पर धरना प्रदर्शन_कांग्रेस के मितेंद्र दर्शन सिंह ने भी खोला मोर्चा

एंकर-ग्वालियर जबलपुर की मेडिकल काउंसिल द्वारा पैरामेडिकल के छात्रों के रिजल्ट घोषित नहीं करने के अल्टीमेटम के बाद सोमवार को यह छात्र धरने पर बैठ गए. गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के बाहर बैठे छात्रों का आरोप है कि पहले ही मेडिकल के छात्रों का भविष्य जबलपुर की मेडिकल काउंसिल ने बर्बाद कर दिया है. 2021 सत्र के छात्रों का रिजल्ट अभी तक 5 साल बाद भी घोषित नहीं किया गया है,न ही कोई वैकेंसी निकाली जा रही है जिससे जहां छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है वही ओवर ऐज के नाम पर छात्रों को बेरोजगार रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है. छात्रों के इस प्रदर्शन में एनएसयूआई और कांग्रेस नेता मितेंद्र सिंह भी पहुंचे उन्होंने भी कहा कि छात्रों के साथ यह मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी बेइंसाफी है रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं और जो कोर्स चलाएं भी जा रहे हैं उनके रिजल्ट घोषित नहीं हो रहे हैं. इससे बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है. यह लोग मेडिकल कॉलेज के बाहर अश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं वही गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के डीन डा आरकेएस धाकड़ का कहना है कि यह पैरामेडिकल के छात्रों और जबलपुर की मेडिकल काउंसिल के बीच का मामला है इसमें मेडिकल कॉलेज का कोई हस्तक्षेप नहीं है फिर भी वह अपने स्तर पर प्रयास करके छात्रों की मांग के बारे में मेडिकल काउंसिल को अवगत करा रहे हैं।

बाइट – पीड़ित छात्र छात्राएं

बाइट – मितेंद दर्शन सिंह

राष्ट्रीय महासचिव, युवा कांग्रेस

Please follow and like us:
Pin Share
INSTAGRAM