मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर गिरी गाज,
भ्रष्टाचार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नगरीय प्रशासन के एसीएस संजय दुबे की बड़ी कार्रवाई_80 ठेकेदार भी नपे
भ्रष्टाचार के विरुद्ध आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से बड़ी सर्जीकल स्ट्राइक करते हुए अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। नगरीय प्रशासन के एसीएस संजय दुबे ने जानकारी देते हुए बताया है कि एआई के माध्यम से सरकार ने मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में बड़ा फर्जीवाड़ा और आर्थिक अनियमितताएं पकड़ी हैं जिसके बाद 392 प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों और 80 ठेकेदारों और सप्लायर्स पर कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही 7 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है उन्होंने बताया कि कई अधिकारियों का डिमोशन भी किया गया है। दरअसल प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सरकार ने सबसे बड़ी कार्रवाई दी है। एआई तकनीक से हर विभाग की निगरानी जारी है। इस कार्रवाई ने पूरे प्रशासनिक गलियारों में भूचाल ला दिया है। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि लगतार भ्रष्टाचार के आरोप झेल रही सरकार की छवि इस कार्रवाई से आम जनता में कितनी स्वच्छ होकर उभरती है।
