
शिवराज यादव के बयान पर भाजपा की रजामंदी,
सीएम डॉ मोहन यादव को हरियाणा पर्यवेक्षक बनाया
प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव को हरियाणा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद पर्यवेक्षक की बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है, गौरतलब है कि ग्वालियर ग्रामीण के युवा नेता शिवराज सिंह यादव ने विवादित बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी थी कि डॉ मोहन यादव की वजह से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है लेकिन अब उनकी भविष्यवाणी पर पार्टी हाईकमान ने भी अपनी मोहर लगाते हुए डॉ मोहन यादव को हरियाणा का पर्यवेक्षक बना दिया है बता दें कि भाजपा नेता शिवराज यादव ने दावा किया था कि हरियाणा की 28 में से 21 यादव बाहुल्य सीटों पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किए गए चुनाव प्रचार से खासा प्रभाव पड़ा था जिसकी वजह से सभी अहीर यादवों ने भाजपा को जमकर वोट दिया था जिससे पार्टी को हरियाणा में प्रचंड बहुमत हासिल हुआ और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी।
16 अक्टूबर को चंडीगढ़ में होने वाली विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में हरियाणा का मुख्यमंत्री चुना जाएगा। उज्जैन से आम कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करने वाले डॉ मोहन यादव को पार्टी ने मध्यप्रदेश की कमान दी थी जिसके बाद मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता के चलते उन्होंने स्टार प्रचारक के रूप में हरियाणा में पार्टी का परचम लहरा दिया इससे मुख्यमंत्री को अपना आदर्श मानने वाले जमीनी कार्यकर्ता शिवराज सिंह यादव और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
शिवराज यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा है कि हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समाज को एकजुट किया और उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और निष्ठा को उजागर ही किया शिवराज यादव का ये भी कहना है कि हरियाणा अभी झांकी है महाराष्ट्र अभी बाकी और हरियाणा से बड़ी जीत महाराष्ट्र में होगी।
