बदमाशों का जलवा पुलिस का हलवा,
आम नागरिक की बेबसी।
एंकर-ग्वालियर में झगड़े का बदला लेने के लिए तीन बदमाशों ने एक युवक से पहले मारपीट की फिर उसके बाद हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किए। हमलावर अपने भाई से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए आए थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है और वारदात में उपयोग किया गया देसी कट्टा भी बरामद किया है।
दरअसल प्रशांत शर्मा नाम के युवक का लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में मनोज पाल नाम के युवक से मामूली विवाद पर झगड़ा हुआ था। इस घटना में मनोज पाल ने मामले की शिकायत जनकगंज पुलिस थाने में की थी। घटना के बाद जब प्रशांत न्यू लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी की चौपाटी पर आया तो मनोज पाल के भाई विनोद पाल ने अपने दो साथियों सौरव मलिक और प्रमोद परिहार के साथ मिलकर प्रशांत की बेरहमी से मारपीट की और उसके बाद वहां फायरिंग भी की। पुलिस ने फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। भाई से हुई मारपीट का बदला लेने के लिए फरियादी के भाई ने ही वारदात को अंजाम दिया है।
बाइट- सुमन गुर्जर,एडिशनल एसपी,ग्वालियर
