नगर निगम के मौत के गड्ढों से मासूमों की जान खतरे में

निगम प्रशासन के बनाए मौत के गड्ढों में मासूम बच्चों की जान खतरे में…

देखिए खास रिपोर्ट

ग्वालियर में शासन प्रशासन द्वारा खोदे गए मौत के गड्ढों में लापरवाही खत्म होने‌ का नाम नहीं ले‌ रही, सागरताल के समीप बनाए गए बड़े गड्ढे में माता विसर्जन के दौरान एक युवक की मौत के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं खुली है और आज भी मौके पर मासूम बच्चे अपनी जान दांव पर लगा कर गड्ढे में से नारियल निकालते नजर आए, यहां आप देखेंगे कि किस तरह से माता के साथ विसर्जित करने‌ वाले चंद नारियलों को 22 फीट गहरे पानी में से निकालने वाले मासूम बच्चे अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं, यहाँ सरकारों के सभी दावे फेल हो जाते हैं।
आम जनता के सुरक्षा के दावे करने वाले निगम प्रशासन के निकम्मेपन का इससे बड़ा सबूत नहीं हो सकता कि जहाँ बच्चों को अपनी जान दांव पर लगानी पड़े, हाँ यदि किसी नेता अफसर या धनाढ्य वर्ग के व्यक्ति की मौत होती तो शायद यहाँ पूरा शासन प्रशासन मातम मना रहा होता क्योंकि गरीब की जान का कोई मोल नहीं है और नजीर पेश की है ग्वालियर जिला प्रशासन और नगर निगम ने क्योंकि शासन प्रशासन केवल सुरक्षा और सुविधाओं का दिखावा जरूर करता क्योंकि यही दिखावा करने के बाद जनता के टैक्स के पैसों से अफसरों नेताओं की तनख्वाह आती है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

INSTAGRAM