ग्वालियर ब्रेकिंग –
नगर निगम के विवादित अधिकारी अतिबल सिंह यादव की प्रताड़ना से तंग आकर आउटसोर्स निगम कर्मी सूसाइड नोट छोड़कर घर से गायब,
दिन में अपने बड़ा गांव स्थित घर से निकला था निगम कर्मी, रात दस बजे तक घर नहीं पहुँचा,
बाद में तलाश करने पर परिजनों को घर में मिला सूसाइड नोट,
निगम कर्मी रंजीत जाट ने सूसाइड नोट में लगाए अतिबल यादव पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप,
गौरतलब है कि पिछले दिनों कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों ने अतिबल के खिलाफ खोला था मोर्चा,
हमारे चैनल पर खबर चलने के बाद उपायुक्त अतिबल यादव ने रंजीत जाट समेत बहुत से आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रताड़ित करना शुरू किया, जिसके बाद ये आज ये मामला सामने आया है।
परजिनों के मुताबिक भारी मानसिक तनाव से गुजर रहा था रंजीत जाट।
अतिबल यादव द्वारा गाली-गलौज से अपमानित होने के बाद आहत होकर यह सुसाइड नोट छोड़ कर गायब हुआ रंजीत सिंह जाट



