
मंत्री की सुरक्षा में लगी पुलिस जनता भगवान भरोसे

इन दिनों ग्वालियर लुटेरे और बदमाशों के लिए स्वर्ग बना हुआ है। शहर में लगातार आते मंत्रियों और नेताओं को सुरक्षा देने वाली पुलिस ने आम जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। ये हम नहीं कह रहे ये माहौल नजर जीवाजी यूनिवर्सिटी में नजर आया जब पुलिस और प्रशासन के दर्जनों अधिकारी माननीय की सेवा में तैनात रहे और दिनदहाड़े दो बाइक सवारों ने दिनदहाड़े 5 लाख की लूट को अंजाम दे दिया।
दरअसल ग्वालियर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार के कार्यक्रम स्थल और पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद दूरी पर बेखौफ बदमाशों ने एक ठेकेदार के साथ सनसनीखेज लूट की। बैंक के नजदीक एसपी ऑफिस भी है और यहाँ पुलिस की चौकसी भी रहती है लेकिन मंत्री की तीमारदारी में लगी पुलिस को न जनता का ध्यान था और ही बैंक का। वैसे कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने कम से कम 3 घंटे बैठक ली और इस दौरान पूरे समय तक पुलिस प्रशासन के अधिकारी जीवाजी यूनिवर्सिटी परिसर में डटे रहे और उधर लुटेरों को मौका मिलि और 5 लाख रुपए लेकर चंपत। अब पुलिस लकीर पीट रही है। बहरहाल पुलिस और कानून का डर बदमाशों में खत्म हो चुका है और लुटेरे मौका देखकर चौका मारने में लगे हैं और पुलिस बेचारी मंत्री और नेताओं की सुरक्षा में अपना पसीना बहा रही है।
