ग्वालियर भाजपा के अध्यक्ष जो फोटो खिंचवाने के लिए गले पड़ जाते हैं।

इसे कहते हैं गले पड़ना…
You Tube Link
जी हां यह ग्वालियर भाजपा के वही यशस्वी अध्यक्ष हैं जिन्हें पीड़ित परिवार के साथ फोटो खिंचवाने की इतनी खुजली है कि सोफे पर जगह न होने के बावजूद भी जबरदस्ती चढ़े जा रहे हैं। बेचारे मासूम शिवाय के पीड़ित माता पिता बोल भी नहीं पा रहे कि अध्यक्ष जी थोड़ी सांस तो लेने दो। और सबसे खास बात ये कि कुछ दिन पहले इन्हीं अध्यक्ष की ताजपोशी इस तरह की गई थी कि जैसे ये जिलाध्यक्ष नहीं बल्कि महिष्मति साम्राज्य के उत्तराधिकारी हों। बहरहाल अध्यक्ष की फोटो उन्हीं के मीडिया प्रभारी ने प्रेषित किया है। लेकिन ये तय है कि जिलाध्यक्ष के मीडिया प्रभारी ने अपने अध्यक्ष की फजीहत जरूर करवा दी है।
Facebook Link
https://www.facebook.com/share/r/196VDmqUTC/

